1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Quarantine Centre में महिला के साथ बलात्कार की कोशिश

Quarantine Centre में महिला के साथ बलात्कार की कोशिश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2020 05:53 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 05:53 pm IST

ये मामला जिस क्वारंटाइन सेंटर का है, वो इंडियाबुल्स की एक अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत है। इस इमारत को क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किया गया है। 

Woman molested at Quarantine Center in Navi Mumbai । Quarantine Centre में महिला के साथ बलात्कार की - India TV Hindi
Representational Image Image Source : INDIA TV

नवी मुंबई. महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर हैं। यहां के पनवेल में रहने वाली एक कोरोना संदिग्ध महिला को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। यहां इस महिला ने एक युवक पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन ने आरोपी युवक का स्वैब लेकर भी जांच के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि ये मामला जिस क्वारंटाइन सेंटर का है, वो इंडियाबुल्स की एक अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत है। इस इमारत को क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किया गया है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक भी घटना के एक दिन पहले तक इसी क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती था। उसे गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था। वह शुक्रवार शाम को इस क्वारंटाइन सेंटर में दुबारा आया और महिला को अकेला देख उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। आरोपी का कोरोना रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाही करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।