1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी में महिला से किया रेप, धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव, शख्स गिरफ्तार

यूपी में महिला से किया रेप, धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव, शख्स गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2022 04:13 pm IST,  Updated : Jan 12, 2022 04:13 pm IST

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक पहले उसे कूकड़ा ले आया और इसके बाद उसके दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया। 

Religious Conversion, Religious Conversion Rape, Religious Conversion Muslim- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में एक महिला से रेप करने और उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

Highlights

  • महिला ने दावा किया कि अंसार ने कुड़का गांव ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
  • महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया।
  • महिला ने कहा कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर कलमा पढ़वाया।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला से बलात्कार करने और उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जबरन धर्म परिवर्तन के संबंध में 7 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार, उसे अंसार नाम के एक शख्स से प्यार हो गया था, जो 2015 में ईंट के एक भट्ठे में काम करता था। उसने आरोप लगाया कि अंसार उसे एक मदरसे में ले गया और उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।

‘बच्चों को मारने की धमकी दी, गोमांस खिलाने की कोशिश की’

महिला ने दावा किया कि अंसार ने कुड़का गांव ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक पहले उसे कूकड़ा ले आया और इसके बाद उसके दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया। महिला ने कहा कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर कलमा पढ़वाया और बाद में फुलत ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन करा नया नाम जैनब रख दिया। पीड़िता का आरोप है कि फुलत में और 2 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उस पर गोमांस खाने का भी दबाव डाला गया।

हिंदू कार्यकर्ता की मदद से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत
पीड़िता ने बताया कि उसने इसके बाद किसी तरह एक हिंदू कार्यकर्ता से मुलाकात की और उसकी मदद से ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्‍यादेश, 2020 के तहत न्यू मंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में अंसार को गिरफ्तार किया गया है और सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।