1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बिहार के नालंदा में नर्स के सिर में गोली मारकर हत्या, सामने आई विवाद की ये वजह

बिहार के नालंदा में नर्स के सिर में गोली मारकर हत्या, सामने आई विवाद की ये वजह

 Published : Jul 12, 2025 05:17 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 05:26 pm IST

नालंदा में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक नर्स के पद पर कार्यरत थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस- India TV Hindi
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस Image Source : INDIA TV

नालंदाः नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव में बदमाशों ने भूमि विवाद में गोली मार कर एक महिला की हत्या कर दी। मृतका की पहचान स्व सुनील प्रसाद की 60 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी के रुप में हुई। जोकि पटना के पीएमसीएच में नर्स पद पर पदस्थापित थीं। 

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

सुशीला के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से साढ़े 4 बीघा भूमि का विवाद गोतिया से चल रहा है। शुक्रवार से ही चचेरे भाई नीलेश कुमार ने ‘गोली मारने’ की धमकी दिया था। शनिवार सुबह जब मां खेत में धान रोपनी देखने जा रही थी उसी वक्त पूर्व से घात लगाए लोगों ने सिर में गोली मार दी। 

मौके से चार कारतूस बरामद

सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि सड़क किनारे बेहोशी की हालत में एक महिला पड़ी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर आनन–फानन में उसे बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने चार कारतूस बरामद की हैं। भूमि विवाद में चचेरे भाइयों सहित कुछ संदिग्धों के नाम बताया गया है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हाल में ही दो लोगों की हुई थी हत्या

इससे पहले अभी हाल में ही नालंदा ज़िले में दो परिवारों के बच्चों के बीच हुए विवाद के हिंसक रूप ले लेने के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार रात नालंदा के डुमरावां गाँव में हुई जब विवाद के दौरान दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं। नालंदा के पुलिस उपाधीक्षक राम दुलार प्रसाद ने बताया कि पीड़ितों की पहचान अन्नू कुमारी (22) और 24 वर्षीय हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।

रिपोर्ट- शिवकुमार, नालंदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।