1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दोस्ती तोड़ने पर सनकी युवक ने युवती पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, दरिंदगी का VIDEO आया सामने

दोस्ती तोड़ने पर सनकी युवक ने युवती पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, दरिंदगी का VIDEO आया सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 04, 2023 09:24 am IST,  Updated : Jan 04, 2023 09:27 am IST

Delhi Crime: पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले उसकी दोस्ती सुखविंदर से थी। वह परिवार को पसंद नहीं था, इसलिए वह धीरे-धीरे उससे दूरी बनाने लगी। इन दिनों वह आरोपी से बात नहीं कर रही थी।

युवक ने युवती पर चाकू से किए कई वार- India TV Hindi
युवक ने युवती पर चाकू से किए कई वार

Delhi Crime: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सनकी युवक ने दोस्ती तोड़ने पर युवती पर चाकू से आधा दर्जन वार कर दिया। घटना सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे की है। इस घटना में घायल युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, युवती की आयु 21 साल है। युवती परिवार के साथ पार्क एक्सटेंशन इलाके में रहती है। वह बीए की पढ़ाई कर रही है। 

पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले उसकी दोस्ती सुखविंदर से थी। वह परिवार को पसंद नहीं था, इसलिए वह धीरे-धीरे उससे दूरी बनाने लगी। इन दिनों वह आरोपी से बात नहीं कर रही थी। सोमवार दोपहर को वह कार ड्राइविंग सीखने के लिए निकली थी, तभी बात करने के बहाने सुखविंदर ने उसे बुलाया। फिर बात करते-करते गली में ले गया। 

इसके बाद आरोपी युवक ने युवती से दोस्ती तोड़ने की वजह पूछी। इसके बाद वह ताबड़तोड़ युवती के शरीर पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ताबड़तोड़ चाकू से वार के कारण जब युवती बेहोश हो गई तो आरोपी उसे मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने युवती को स्थानीय क्लीनिक में ले गए। हालत गंभीर होने पर युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।