1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्‍ली की रोहिणी जेल में 15 और कैदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, एक जेल कर्मचारी भी हुआ संक्रमित

दिल्‍ली की रोहिणी जेल में 15 और कैदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, एक जेल कर्मचारी भी हुआ संक्रमित

 Written By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : May 16, 2020 03:00 pm IST,  Updated : May 16, 2020 03:00 pm IST

आज सभी 15 कैदियों और एक जेल कर्मचारियों को कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं थे। सभी पॉजिटिव कैदियों को जेल में बनाए गए आइसोलेशन क्वॉरन्टीन बैरक में रखा गया है,

15 more inmate tests positive Covid-19 in  Rohini jail- India TV Hindi
15 more inmate tests positive Covid-19 in  Rohini jail Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली की रोहिणी जेल में बुधवार को पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने संक्रमित कैदी के साथ बंद अन्‍य 19 कैदियों का टेस्‍ट करवाया था, जिसमें से 15 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार को 28 वर्षीय एक कैदी को गुरुवार को संक्रमित पाए जाने के बाद उसे लोक नायक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इस कैदी के संपर्क में आए 5 जेल कर्मचारियों का भी टेस्‍ट करवाया गया था, जिसमें से एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आज सभी 15 कैदियों और एक जेल कर्मचारियों को कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं थे। सभी पॉजिटिव कैदियों को जेल में बनाए गए आइसोलेशन क्‍वॉरन्‍टीन बैरक में रखा गया है, जबकि हेड वार्डन को होम क्‍वॉरन्‍टीन किया गया है। जेल के कुछ और कर्मचारियों को भी होम क्‍वॉरन्‍टीन किया गया है।

जेल अधीक्षक संदीप गोयल ने बताया कि जिस कैदी में सबसे पहले कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है उसे आंत की समस्‍या थी और उसे दीन दयाल उपाध्‍याय अस्‍पताल में रविवार को भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी आंत का ऑपरेशन हुआ। सोमवार को डॉक्‍टर ने उसका कोविड-19 टेस्‍ट करवाया और बुधवार को उसका परिणाम पॉजिटिव आया।

कैदी को संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं था और वह छह माह पहले उसे डकैती और जान लेने की कोशिश के एक मामले में यहां लाया गया था। उसे 19 अन्‍य कैदियों के साथ एक बैरक में रखा गया था। दिल्‍ली की जेल में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।