1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. इस साल 15 नवंबर तक दिल्ली से कितने लोग लापता हुए? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

इस साल 15 नवंबर तक दिल्ली से कितने लोग लापता हुए? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

 Published : Dec 02, 2025 11:34 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 11:34 pm IST

दिल्ली पुलिस का कहना है कि लापता लोगों में बड़ी संख्या महिलाओं और लड़कियों की बनी हुई है तथा मध्य नवंबर तक दर्ज ऐसे मामलों में 60 प्रतिशत मामले महिलाओं और लड़कियों की गुमशुदगी के हैं।

Delhi police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इन आंकड़ों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में इस साल 15 नवंबर तक कुल 21,591 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है, जिनमें से 13,072 महिलाएं और 8,519 पुरुष हैं। 

Related Stories

लापता लोगों में बड़ी संख्या महिलाओं की

दिल्ली पुलिस का कहना है कि लापता लोगों में बड़ी संख्या महिलाओं और लड़कियों की बनी हुई है तथा मध्य नवंबर तक दर्ज ऐसे मामलों में 60 प्रतिशत मामले महिलाओं और लड़कियों की गुमशुदगी के हैं। पुलिस के आंकड़ों से पता चला है कि 15 अक्टूबर तक लापता लोगों की संख्या 19,682 थी, जिसमें एक महीने में 1,909 और मामले जुड़ गये, यानी उसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि हो गयी। इस एक माह में और 1,155 महिलाएं एवं 754 पुरुषों की गुमशुदगी की शिकायतें आईं। 

339 बच्चों के लापता होने के मामले दर्ज 

आंकड़ों के अनुसार, सबसे कम उम्र के समूह, यानी 0 से 8 वर्ष के बच्चों में, 15 नवंबर तक कुल 339 बच्चों के लापता होने के मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 136 (40 प्रतिशत) लड़कियां और 203 (60 प्रतिशत) लड़के थे। पुलिस ने इस श्रेणी के 192 बच्चों को ढूंढ निकाला, जबकि 147 अभी भी लापता हैं। पंद्रह अक्टूबर के आंकड़ों की तुलना में, जब इस आयु वर्ग के 304 बच्चे लापता हुए थे, यह संख्या 35 मामलों की वृद्धि दर्शाती है। लापता लड़कियों की संख्या 124 से बढ़कर 136 हो गई, जबकि लापता लड़कों की संख्या 180 से बढ़कर 203 हो गई। 

आठ से 12 वर्ष के बच्चों के लापता होने की संख्या बढ़ी

आंकड़ों से पता चला कि आठ से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लापता होने की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पंद्रह नवंबर तक इस आयु वर्ग में गुमशुदगी के कुल मामलों की संख्या 422 तक पहुंच गई, जिनमें 143 लड़कियां (34 प्रतिशत) और 279 लड़के (66 प्रतिशत) शामिल थे। सत्ताइस नवंबर को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 332 का पुलिस ने पता लगा लिया, जबकि 90 का अभी तक पता नहीं चल पाया है। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।