1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मर्डर केस में वॉन्टेड थी 22 साल की 'लेडी डॉन', पुलिस ने 25 हजार की इनामी को यूं पकड़ा

मर्डर केस में वॉन्टेड थी 22 साल की 'लेडी डॉन', पुलिस ने 25 हजार की इनामी को यूं पकड़ा

 Published : May 28, 2024 02:52 pm IST,  Updated : May 28, 2024 02:52 pm IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मर्डर केस में वॉन्टेड इस लेडी डॉन पर 25 हजार रुपये का इनाम था और उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की निवासी कैली तंवर के रूप में हुई है।

Lady Don, Lady Don Arrested, Lady Don Wanted, Delhi Lady Don- India TV Hindi
लेडी डॉन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। Image Source : IANS

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 22 साल की कुख्यात 'लेडी डॉन' को फतेहपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की जानकारी देने वालों को 25,000 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी। वह दीपक अग्रोला और करमवीर काला गैंग की सदस्य भी है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की निवासी कैली तंवर के रूप में हुई है। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि महिला यहां फतेहपुर के एक घर में रह रही थी।

फतेहपुर इलाके से पकड़ी गई

पुलिस के मुताबिक, 'लेडी डॉन' कैली तंवर लोनी थाने में दर्ज एक हत्या के मामले में वॉन्टेड थी। खुफिया जानकारी मिली कि वह दिल्ली के फतेहपुर बस स्टैंड के पास आने वाली है। पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) अमित कौशिक ने कहा, ‘जानकारी के आधार पर उसे सोमवार को फतेहपुर इलाके से पकड़ लिया गया।’ पूछताछ के दौरान, उसने हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया और बाद में उसे CrPC की धारा 41.1 (BA) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया। अधिकारी ने कहा कि लोनी में दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या हुई थी।

महिला ने कबूली हत्या की बात

कौशिक ने कहा कि पूछताछ के दौरान महिला ने हत्या की बात कबूल कर ली। महिला ने अपने कबूलनामे में कहा था कि पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘इस हत्या की आरोपी दीपक अगरोला और करमवीर काला गैंग की सदस्य है। यूपी पुलिस ने कैली की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इससे पहले 3 मई को इसी मामले में वॉन्टेड एक अन्य आरोपी मोहम्मद फैजान उर्फ नन्हे को भी स्पेशल सेल की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।