1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्लीवासियों को 24 घंटे बिजली के साथ-साथ मिलेगा 24 घंटे पानी: केजरीवाल

दिल्लीवासियों को 24 घंटे बिजली के साथ-साथ मिलेगा 24 घंटे पानी: केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2020 01:10 pm IST,  Updated : Sep 26, 2020 01:10 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिजली के साथ ही 24 घंटे पानी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उनकी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

Arvind kejriwal- India TV Hindi
दिल्लीवासियों को 24 घंटे बिजली के साथ-साथ मिलेगा 24 घंटे पानी: केजरीवाल Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिजली के साथ ही 24 घंटे पानी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उनकी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। केजरीवाल ने कहा- 'दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ हाल ही में हुई बैठक में हमने निर्णय लिया कि हर घर में 24घंटे पानी पहुंचे इसके लिए एक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा, नियुक्ति की कार्रवाई शुरू हो गई है। सलाहकार हमें सुझाव देगा कि हर घर में 24घंटे पानी पहुंचाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए।'

केजरीवाल ने कहा कि हम राष्ट्रीय राजधानी में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए विभिन्न राज्यों की सरकार से जैसे यूपी, उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों की सरकार से बातचीत कर रहे हैं ताकि दिल्ली में और पानी मिल सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।