1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के एक प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे के साथ मारपीट, दोनों कान के पर्दे सूजे, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

दिल्ली के एक प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे के साथ मारपीट, दोनों कान के पर्दे सूजे, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

 Reported By: Kumar Sonu Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 30, 2026 05:40 pm IST,  Updated : Aug 30, 2026 05:55 pm IST

दिल्ली के एक प्ले स्कूल में एक 3 साल के बच्चे की पिटाई हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में स्कूल प्रशासन और एक टीचर के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और एक आया को गिरफ्तार किया गया है।

Delhi- India TV Hindi
दिल्ली के एक प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे के साथ मारपीट Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के एक नामी प्ले स्कूल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक प्ले स्कूल में एक 3 साल के मासूम के साथ मारपीट और बदसलूकी की बात सामने आई है, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला तब खुला जब 3 साल के मासूम ने कान में दर्द होने की शिकायत माता-पिता से की। इसके बाद माता-पिता मासूम बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि बच्चों के दोनों कान के पर्दे सूजे हुए हैं और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि बच्चे के साथ मारपीट की गई है। 

इसके बाद मासूम के माता-पिता स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन से बच्चों के साथ मारपीट की घटना का जिक्र किया लेकिन बच्चे के पिता के मुताबिक, स्कूल वालों ने बच्चे के साथ मारपीट की बात को मानने से इनकार कर दिया। 

इसके बाद बच्चे के माता-पिता ने स्कूल के क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस मांगा तो पिता के मुताबिक, स्कूल प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे के एक्सेस की आईडी और पासवर्ड देने के लिए 1500 रुपए की डिमांड की। माता-पिता ने 1500 रुपए का भुगतान स्कूल को किया और उसके बाद सीसीटीवी कैमरे की आईडी और पासवर्ड दे दिया गया। 

आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद बच्चे की मां ने 16, 17 और 18 तारीख की अपने बच्चों की क्लासरूम की फुटेज को खंगाला तो फुटेज देखकर मां हैरान रह गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे के साथ मारपीट हुई है। इसके बाद बच्चे के माता-पिता ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की और दिल्ली पुलिस ने इस मामले में Pocso की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी आया को गिरफ्तार कर लिया है और टीचर की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। 

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?

दिल्ली पुलिस ने बताया, "पुलिस ने दिल्ली के एक प्ले स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के साथ कथित मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने स्कूल प्रशासन और एक टीचर के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह घटना दिल्ली के जाफराबाद इलाके के एक प्ले स्कूल में हुई। बच्चे के साथ मारपीट की शिकायत पुलिस को मिली थी। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि टीचर बच्चे के साथ मारपीट कर रहा है। मामले में और जानकारी का इंतज़ार है।"

इससे पहले खबर सामने आई थी कि एक ट्यूशन टीचर ने 15 साल की लड़की से रेप किया। इस घटना में भी POCSO के तहत मामला दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के शाहबाद डेयरी में 22 साल की युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव; पति और बच्चा लापता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।