1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 381 नए COVID-19 के मामले आए सामने, 7000 के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा

दिल्ली में 381 नए COVID-19 के मामले आए सामने, 7000 के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2020 11:48 am IST,  Updated : May 10, 2020 11:48 am IST

दिल्ली में कोरोना वायरस के 381 नए मामले सामने आ गए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली में अब तक 6923 मामले सामने आ गए हैं। 

381 New COVID19 positive cases in Delhi - India TV Hindi
381 New COVID19 positive cases in Delhi  Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के 381 नए मामले सामने आ गए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली में अब तक 6923 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 4781 एक्टिव केस हैं। 2069 लोग ठीक हो गए हैं और 73 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने इसकी जानकारी दी है।

coronavirus cases in Delhi
Image Source : @TWITTERcoronavirus cases in Delhi  

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस मामलों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती देख केजरीवाल सरकार ने 3 और नए निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज की अनुमति दी है। दिल्ली में आइसोलेशन बेड की कमी न हो इसके लिए दिल्ली सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। अब शालीमार बाग के फॉर्टिस अस्पताल, रोहिणी के सरोज मेडिकल इंस्टीट्यूट और द्वारका के खुसी अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।