1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सदर बाजार क्षेत्र के टूटी चौक के पास 5-6 गाड़ियों में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली में सदर बाजार क्षेत्र के टूटी चौक के पास 5-6 गाड़ियों में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद

 Written By: Shashi Rai
 Published : Dec 01, 2022 07:12 pm IST,  Updated : Dec 01, 2022 07:22 pm IST

दिल्ली के सदर बाजार क्षेत्र के बड़ा टूटी चौक के पास दोपहिया सहित 5-6 गाड़ियों में आग लगने की खबर है। मौक पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

दिल्ली में सदर बाजार क्षेत्र के टूटी चौक के पास लगी आग- India TV Hindi
दिल्ली में सदर बाजार क्षेत्र के टूटी चौक के पास लगी आग Image Source : ANI

दिल्ली के सदर बाजार क्षेत्र के बड़ा टूटी चौक के पास दोपहिया सहित 5-6 गाड़ियों में आग लगने की खबर है। मौक पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। 

कुछ दिन पहले चांदनी चौक में लगी थी आग

अभी हाल ही में दिल्ली के चांदनी चौक में थोक बाजार भागीरथ पैलेस में भीषण आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। पुलिस के मुताबिक बाजार में पहले एक दुकान में आग लगी थी। देखते ही देखते आग अन्य दुकानों को भी अपने चपेट में ले ली। सभी दुकानें बिजली उपकरणों की थीं। दमकल की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। 

करोड़ों का हुआ नुकसान

संकरी गलियां होने की वजह से दमकल की गाड़ियों को अंदर जाने में परेशानी हुई थी । करीब रातभर की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया । आग लगने के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ । वहीं आग की ख़बर पाकर मौके पर चांदनी चौक से बीजेपी सांसद डॉ हर्षवर्धन भी पहुंचे थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।