1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से भर्ती हो गए थे 50 कर्मचारी, सभी पर लिया गया ये कड़ा एक्शन

तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से भर्ती हो गए थे 50 कर्मचारी, सभी पर लिया गया ये कड़ा एक्शन

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 02, 2023 01:12 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 02:17 pm IST

दिल्ली की तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से 50 कर्मचारी भर्ती हो गए थे। अब इन सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। फर्जी तरीके से भर्ती हुए सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

फर्जी तरीके से भर्ती हुए 50 कर्मचारी।- India TV Hindi
फर्जी तरीके से भर्ती हुए 50 कर्मचारी। Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से 50 कर्मचारी भर्ती हो गए थे। अब इन सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। फर्जी तरीके से भर्ती हुए सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों के मुताबिक साल 2020 में DSSB के जरिए तिहाड़ में अलग-अलग पदों पर भर्तियां हुई थीं। ये भर्तियां बॉयोमेट्रिक तरीके से हुई थीं।

एक महीने का दिया नोटिस

जब DSSB ने बाद में वैरिफिकेशन किया तो 50 कर्मचारियों के बॉयोमेट्रिक और फोटो मैच नहीं हुए। इसके बाद विभाग में हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में जांच की गई, जिसमें कर्मचारियों के फर्जी तरीके से भर्ती होने की जानकारी निकल कर सामने आई। इसके बाद इन सभी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 नवंबर को एक महीने का नोटिस देकर निलंबित कर दिया गया है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि दो साल पहले भी तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से कर्मचारियों के भर्ती होने का मामला सामने आया था। उस समय 47 कर्मचारियों के फर्जी तरीके से भर्ती होना पाया गया। ये खुलासा तब हुआ जब जेल में कुछ कैदियों की मौत होने के बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया गया था। उस समय  47 कर्मचारी ऐसे निकले, जिनके डाटा मैच नहीं कर रहे थे। इसके बाद इन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली में नहीं थम रही चाकूबाजी, तीन लड़कों ने चाकू से कई बार किया हमला, वायरल हुआ वीडियो

Delhi Air Pollution: दिल्ली में 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा वायु प्रदूषण, 388 पहुंचा एक्यूआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।