1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में नहीं थम रही चाकूबाजी, तीन लड़कों ने चाकू से कई बार किया हमला, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली में नहीं थम रही चाकूबाजी, तीन लड़कों ने चाकू से कई बार किया हमला, वायरल हुआ वीडियो

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Dec 02, 2023 11:06 am IST,  Updated : Dec 02, 2023 11:37 am IST

दिल्ली में चाकूबाजी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां आदर्शनगर में एक शख्स पर तीन लोगों ने चाकू से कई बार हमला किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है।

delhi knife attack Three people attacked a person with a knife in Delhi adarsh nagar video went vira- India TV Hindi
दिल्ली में शख्स पर तीन लोगों ने चाकू से किया हमला Image Source : INDIA TV

दिल्ली में चाकूबाजी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में आए दिन दिनदहाड़े चाकूबाजी देखने को मिल रही है। हर दिन किसी न किसी शख्स पर चाकू से हमले देखने को मिल रहे हैं। इस बीच दिल्ली में एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के पर कई बार चाकू से हमला किया गया है। हमले में शामिल तीन लड़कों ने पहले तो चाकू से हमला किया, फिर ईंट, पत्थर, लात और घूसों से भी हमला किया। इस घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें चाकूबाजी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। 

Related Stories

दिल्ली में फिर चाकूबाजी

दरअसल यह मामला दिल्ली के आदर्श नगर इलाके का है। यहां पहले दो लड़के हाथ में चाकू लेकर एक लड़के को दौड़ा रहे होते हैं। हमलावरों ने फिर धक्का देकर पीड़ित को गिरा दिया और फिर चाकू से एक के बाद एक कई हमले किए। इसके बाद दूसरा लड़का वहां आता है और वह भी कई बार चाकू से हमला करता है। इसी दौरान तीसरा लड़का आता है और फिर सब लात, घूंसे से उसे मारने लगते हैं और फिर कई बार बड़े पत्थरों और ईंटो से पीड़ित पर हमला किया जाता है। इस दौरान सड़क पर स्कूली बच्चों की भीड़ दिख रही है जो हमलावरों के पीछे भागते-भागते घटनास्थल तक पहुंचती है। 

तीन लड़कों ने कई बार चाकू से किया वार

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। हालांकि पुलिस को अबतक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। साथ ही किसी भी अस्पताल में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। इस बारे में जैसे ही शिकायत मिलेगी तो एक्शन लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक वीडियो 30 नवंबर की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की है। बता दें कि वीडियो में देखा जा सकता है कि हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो जाते हैं। इसके बाद जिस शख्स पर चाकू से हमला किया जाता है वह खड़ा होता है और फिर यहां- वहां देख रहा होता है। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली में मात्र कुछ सौ रुपये के लिए  एक लड़के पर कई बार चाकू से हमला किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।