1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में घूम रही फर्जी नंबर प्लेट वाली कार, सिंगापुर के उच्चायुक्त ने पुलिस को किया अलर्ट

दिल्ली में घूम रही फर्जी नंबर प्लेट वाली कार, सिंगापुर के उच्चायुक्त ने पुलिस को किया अलर्ट

 Written By: Avinash Rai
 Published : Nov 24, 2023 12:56 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 12:56 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सिंगापुर की फर्जी नंबर प्लेट लगाए एक कार घूम रही है। इस बात की सूचना खुद भारत में स्थित सिंगापुर के हाई कमीशन ने दी है। सिंगापुर हाई कमिश्नर ने इस बाबत ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस को सूचना दी और कार की तस्वीर भी साझा की।

Singapore high commissioner in india simon wong tweet image of fake number plate car to delhi police- India TV Hindi
सिंगापुर की फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से सावधान Image Source : TWITTER

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सिंगापुर के फर्जी नंबर वाली एक संदिग्ध कार घूमती पाई गई है। इस बात की जानकारी भारत में स्थित सिंगापुर हाई कमीशन की तरफ से दी गई है। सिंगापुर के हाई कमिश्नर साइम वॉन्ग ने इस बाबत ट्वीट करते हुए कार की तस्वीर को भी शेयर किया। साइमन ने अपने ट्वीट में लिखा, अलर्ट! नीचे दिखाई गई कार जिसपर 63 सीडी की नंबर प्लेट लगी है, वह फर्जी है। यह सिंगापुर एंबेसी की कार नहीं है। हमने इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय और पुलिस को भी सूचित कर दिया है। आपको यह कार जब भी दिखे तो आप चौकन्ना हो जाइए, खासकर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अगर यह कार दिखती है तो सावधान हो जाएं। बता दें कि इस तस्वीर में दिख रही कार सिल्वर रंग की क्विड कार है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत