1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: बादली एक्सटेंशन इलाके के एक घर में लगी आग, 8 लोगों को बचाया गया

दिल्ली: बादली एक्सटेंशन इलाके के एक घर में लगी आग, 8 लोगों को बचाया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2022 08:30 am IST,  Updated : Apr 06, 2022 08:30 am IST

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि, रोहिणी के पास बादली एक्सटेंशन में एक घर में आग लग गई। सभी 8 लोगों को बचा लिया गया है और एहतियात के तौर पर अस्पताल भेजा गया। 

A fire broke out at a house in Badli Extension near Rohini- India TV Hindi
A fire broke out at a house in Badli Extension near Rohini Image Source : ANI

Highlights

  • दिल्ली के बादली एक्सटेंशन स्थित एक घर में लगी आग
  • मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 8 लोगों को बचाया
  • आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है

नई दिल्ली: बादली एक्सटेंशन में मदर डेयरी के पास एक घर में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि, रोहिणी के पास बादली एक्सटेंशन में एक घर में आग लग गई। सभी 8 लोगों को बचा लिया गया है और एहतियात के तौर पर अस्पताल भेजा गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, बादली एक्सटेंशन में मदर डेयरी के पास एक ब्लॉक की गली नंबर 12 स्थित घर में आग लगी थी। आग बुझाने के लिए कुल 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और 8 लोगों को घर की ऊपरी मंजिलों से बचाया गया है। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है। हालांकि अभी इस बारे में सूचना नहीं मिल सकी कि घर में किस वजह से आग लगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।