1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आम आदमी पार्टी ने उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

आम आदमी पार्टी ने उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2021 07:23 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 07:23 pm IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

Aam Aadmi Party announces candidates for byelections in 5 wards of North and East Delhi Municipal Co- India TV Hindi
Aam Aadmi Party announces candidates for byelections in 5 wards of North and East Delhi Municipal Corporation Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी) ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम की दो और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

AAP Delhi MCD By Election candidate list
Image Source : TWITTERAAP Delhi MCD By Election candidate list

इनको बनाया उम्मीदवार

उत्तरी दिल्ली में वार्ड नंबर 32एन (रोहिणी-सी) से राम चंदर, उत्तरी दिल्ली में वार्ड नंबर 62एन (शालीमार बाग उत्तरी) से सुनीता मिश्रा, पूर्वी दिल्ली में वार्ड नंबर 02-ई (त्रिलोकपुरी) से विजय कुमार, पूर्वी दिल्ली में वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) से धीरेंद्र कुमार, पूर्वी दिल्ली में वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) से मो. इशरक खान को उम्मीदरवार बनाया गया है।

दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर 28 फरवरी को होगा मतदान

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की दो और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा। इन सभी सीटों पर उम्मीदवार 8 फरवरी तक नामांकन करा सकेंगे। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 फरवरी नाम वापस लिया जा सकेगा। दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का रिजल्ट 3 मार्च को आएगा। दिल्ली में होने वाले निगम उपचुनाव के लिए दिल्ली के तीनों बड़े दल आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सक्रिय हो गए हैं। अभी इन सभी पांच वार्डों पर सीधे तौर पर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी का कब्जा था, लेकिन इस चुनाव में सीट किसके हाथ में आएगी यह देखने की बात होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।