1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'बस 3 दिन और', पूरी दिल्ली में लगे पोस्टर, आम आदमी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना

'बस 3 दिन और', पूरी दिल्ली में लगे पोस्टर, आम आदमी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 06, 2025 10:11 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 10:11 am IST

दिल्ली भर में आम आदमी पार्टी ने पोस्टर्स लगवाए हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, 'बस 3 दिन और, हर महिला को हर महीने 2500 रुपये।' बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है।

Aam Aadmi Party targets the delhi government Just 3 more days posters put up all over Delhi- India TV Hindi
दिल्ली में लगे पोस्टर Image Source : X/AAP

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को 2500 रुपये देने की बात कही थी। चुनाव जीतने के बाद दिल्ली सरकार का गठन हो चुका है और मंत्रिमंडल का बंटवार भी हो चुका है। हालांकि अबतक महिलाओं को 2500 रुपये नहीं दिए गए हैं। इसे लेकर दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी लगातार दिल्ली की भाजपा सरकार पर निशाना साध रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के दूसरे नेता भी लगातार सीएम रेखा गुप्ता और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है, 'बस 3 दिन और, हर महिला को हर महीने 2500 रुपये।'

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने लगाए पोस्टर

आम आदमी पार्टी ने अधिकारिक एक्स हैंडल पर इन पोस्टरों को शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी ने एक्स पर लिखा, 'बस 3 दिन और, उसके बाद 8 मार्च को मोदी जी की गारंटी के अनुसार, दिल्ली की महिलाओं के खातों में आ रहे 2500 रुपये। IIT Flyover पर AAP कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम रेखा गुप्ता को जगाने के लिए हल्ला बोल।' बता दें कि इससे पूर्व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। उस दौरान आतिशी ने कहा, 'हम विरोध नहीं कर रहे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं। मोदी जी ने कहा था कि दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की पहली किश्त जमा की जाएगी। उसमें सिर्फ 4 दिन बचे हैं।'

आतिशी का धरना प्रदर्शन

आतिशी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि 8 मार्च को 2500 की पहली किश्त आएगी। यह मोदी जी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गारंटी दी थी, उसी मुद्दे पर दिल्ली की अलग-अलग हिस्सों से महिलाएं आई हैं और उन्हें इंतजार है। मोदी जी ने कहा था कि अपने-अपने फोन को बैंक खाते से लिंक कर लें और 8 मार्च को 2500 आएंगे। मोदी जी झूठ तो नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि पहली कैबिनेट में ही इसे पास करेंगे। लेकिन दूसरी कैबिनेट में जो फैसला आएगा उसका हम इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के दिन आतिशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।