1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर AAP की बैठक, मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर जुटे नेता

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर AAP की बैठक, मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर जुटे नेता

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 11, 2024 06:25 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 06:32 pm IST

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारी पर चर्चा को लेकर बैठक बुलाई है। ये बैठक मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर हो रही है।

Atishi- India TV Hindi
मंत्री आतिशी Image Source : FILE

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए योजना बनाना शुरू कर दिया है। आज दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर आम आदमी पार्टी की बैठक है। इस बैठक में पंकज गुप्त, आदिल हुसैन, सौरभ भारद्वाज, जैसमिन शाह, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और दुर्गेश पाठक पहुंचे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात

मीटिंग को लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में कैसे बीजेपी को हराना है, इस बात को लेकर चर्चा करेंगे। जब से मनीष सिसोदिया जेल से छूट कर आए हैं, आम जनता और कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी है।

उन्होंने कहा कि आगे दिल्ली में बीजेपी की कैसे जमानत जब्त कराई जाए, इस पर चर्चा होगी। दिल्ली में अभी गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं है। आज सिर्फ दिल्ली विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा नहीं होगी।

मनीष सिसोदिया संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली शराब घोटाला केस में 17 महीने से जेल में बंद रहे डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने जमानत दे दी है। अब तिहाड़ से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया अब बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले हैं। अब सिसोदिया ने दिल्ली विधान सभा चुनाव की कमान संभाल ली है। 

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली की मुख्यधारा की राजनीति में अपनी भूमिका पर विराम लगाते हुए आप नेता मनीष सिसोदिया ने बड़ी जिम्मेदारी निभाने की बात कही है। अब पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों की कमान संभालेंगे।  (इनपुट- अविनाश तिवारी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।