1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. AAP MLA on Bagga: पंजाब पुलिस ने दी थी दिल्ली पुलिस को बग्गा के अरेस्ट होने की जानकारी: आप विधायक

AAP MLA on Bagga: पंजाब पुलिस ने दी थी दिल्ली पुलिस को बग्गा के अरेस्ट होने की जानकारी: आप विधायक

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 07, 2022 02:29 pm IST,  Updated : May 07, 2022 02:35 pm IST

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने तेजिंदर सिंह बग्गा पर इंडिया टीवी से चर्चा में आरोप लगाया है कि बग्गा पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं।

AAP MLA Saurabh Bharadwaj- India TV Hindi
AAP MLA Saurabh Bharadwaj Image Source : FILE PHOTO

AAP MLA on Bagga: आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने तेजिंदर सिंह बग्गा पर इंडिया टीवी से चर्चा में आरोप लगाया है कि बग्गा पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं। पंजाब पुलिस ने पहले 5 बार समन जारी किया, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि बग्गा सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस को आप पार्टी ने कॉन्फिडेंस में क्यों नहीं लिया, इस सवाल पर विधायक ने बताया कि पंजाब पुलिस के अफसर ने मुजरिम के अरेस्ट की जानकारी दी थी। 

'आरोपी को बचाने के लिए दो राज्यों की पुलिस का इस्तेमाल कर रहा केंद्र'

विधायक ने कहा कि ऐसे आरोपी को बचाने के लिए केंद्र दो राज्यों की पुलिस का इस्तेमाल कर रही है, ये हास्यास्पद नहीं है क्या। और फिर प्रोटोकॉल की बात कर रहे हैं। दो राज्यों की पुलिस का इस्तेमाल केंद्र द्वारा किया जा रहा है। 

बग्गा ने केजरीवाल पर लगाया आरोप

आप विधायक के आरोप से पहले बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने इंडिया टीवी से चर्चा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस (Punjab Police) पर मारपीट का आरोप लगाया। बग्गा ने कहा कि उन्होंने पंजाब पुलिस की ओर से दी गई हर नोटिस का जवाब दिया। दो बार मेरे वकील खुद वहां गए। एक सवाल का जवाब देते हुए बग्गा ने कहा कि कल हर जगह अरविंद केजरीवाल की हार हुई है। केजरीवाल अपने हर प्रयास में विफल रहे और कल का दिन अरविंद केजरीवाल के लिए भारी रहा, मेरे लिए नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।