1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. AAP की धमकी! अगर हरियाणा ने जलापूर्ति बहाल नहीं की तो कर देंगे दिल्ली BJP चीफ का पानी बंद

AAP की धमकी! अगर हरियाणा ने जलापूर्ति बहाल नहीं की तो कर देंगे दिल्ली BJP चीफ का पानी बंद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2021 08:18 am IST,  Updated : Jul 11, 2021 08:18 am IST

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर हरियाणा की सरकार अगले 24 घंटों के भीतर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं देती है तो भजपा के दिल्ली अध्यक्ष के घर पर पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

AAP threatens Delhi BJP Chief of stopping house water supply if haryana will not resume water to cap- India TV Hindi
 AAP की धमकी! अगर हरियाणा ने जलापूर्ति बहाल नहीं की तो कर देंगे दिल्ली BJP चीफ का पानी बंद Image Source : PTI

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार अगले 24 घंटों के भीतर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं देती है तो भगवा पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष के घर पर पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली की जलापूर्ति में प्रतिदिन करीब 10 करोड़ गैलन की कटौती की है।

एक संवाददाता सम्मेलन में भारद्वाज ने कहा, "दिल्ली में रोजाना 90 करोड़ गैलन पानी का उपयोग होता है जिसमें से हरियाणा सरकार ने प्रतिदिन करीब 10 करोड़ गैलन पानी की आपूर्ति में कमी कर दी है। भाजपा की इस गंदी राजनीति से दिल्ली के 20 लाख लोगों को पानी की दिक्कत हो रही है।"

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी अगले 24 घंटों में नहीं मिला तो दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के मकान में पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। 

इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने भी हरियाणा सरकार पर दिल्ली के लिए कम जलापूर्ति करने का आरोप लगाया और कहा कि इस वजह से राष्ट्रीय राजधानी में पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा प्रतिदिन करीब 10 करोड़ गैलन पानी की कम आपूर्ति कर रहा है, जिसके चलते एनडीएमसी क्षेत्रों, मध्य, दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में पानी का संकट पैदा हो गया है। चड्ढा ने कहा, ‘हरियाणा सरकार ने उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देशित दिल्ली के लोगों के कानूनी हक को रोका है, क्योंकि उन्होंने यमुना में पानी की आपूर्ति कम कर दी है। इसके कारण तीन प्रमुख जल शोधन संयंत्रों से प्रतिदिन कम जल तैयार हो रहा है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।