1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सुरंग के बाद दिल्ली विधानसभा परिसर में मिला फांसी घर, बोले अध्यक्ष- पर्यटन का हिस्सा बनाया जाए

सुरंग के बाद दिल्ली विधानसभा परिसर में मिला फांसी घर, बोले अध्यक्ष- पर्यटन का हिस्सा बनाया जाए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 14, 2021 02:11 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 02:11 pm IST

सितंबर में सुरंग मिली थी। उस वक्त आप नेता राम निवास गोयल ने जानकारी दी थी कि मौत की सजा पाए दोषियों को लाने के लिए अंग्रेजों ने इस सुरंग का इस्तेमाल किया होगा। हालांकि, पुरातत्व विभाग ने अभी तक सुरंग पर कोई जानकारी नहीं दी है।

दिल्ली विधानसभा के...- India TV Hindi
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर फांसी घर को लेकर जानकारी देते हुए Image Source : ANI

Highlights

  • दिल्ली विधानसभा परिसर में मिला फांसी घर
  • जानें- विधानसभा अध्यक्ष ने क्या मांग की
  • मिल चुका है सुरंग

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा परिसर से चौंकाने वाली चीजें सामने फिर आ रही है। पहले सुरंग मिलने की बात आई और अब परिसर में एक फांसी घर मिलने की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से दी गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और स्पीकर राम निवास गोयल ने कहा है कि खोखली दीवार को गिराए जाने के बाद फांसी घर का पता चला है। 

स्पीकर गोयल ने कहा, "हम पुरातत्व विभाग को लिखित में इसकी जानकारी देंगे। दिल्ली विधानसभा पर्यटन का हिस्सा बने और लोग इसे आकर देख सकें। हम इस दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।"

इससे पहले सितंबर में भी सुरंग मिली थी। उस वक्त आप नेता राम निवास गोयल ने जानकारी दी थी कि मौत की सजा पाए दोषियों को लाने के लिए अंग्रेजों ने इस सुरंग का इस्तेमाल किया होगा। हालांकि, पुरातत्व विभाग ने अभी तक सुरंग पर कोई जानकारी नहीं दी है।

गौरतलब है कि इस विधानसभा भवन को साल 1911 में बनाया गया था। उसके ठीक एक साल बाद 1912 में जब देश की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया तब इस भवन को केन्द्रीय विधानसभा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। 1911 तक देश की राजधानी अंग्रेजों के शासनकाल में कोलकाता थी। दिल्ली विधानसभा और लालकिले के बीच 5-6 किलोमीटर की दूरी है। इसी बीच सुरंग का पता चला था। अभी पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट का आना बाकी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।