1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल की हालत पर अन्ना हजारे का बयान आया सामने, लगाए गंभीर आरोप

अरविंद केजरीवाल की हालत पर अन्ना हजारे का बयान आया सामने, लगाए गंभीर आरोप

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 08, 2025 12:10 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 02:59 pm IST

दिल्ली चुनाव नतीजों पर अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल की गलत नीतियों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा "मैंने पहले की कहा था अच्छे विचार आचार होना चाहिए , तभी मतदाता अपनाते हैं। पैसों के लिए शराब नीति लाए।

Anna hazare- India TV Hindi
अन्ना हजारे Image Source : INDIA TV

दिल्ली चुनाव नतीजों पर अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल की गलत नीतियों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा "मैंने पहले की कहा था अच्छे विचार आचार होना चाहिए , तभी मतदाता अपनाते हैं। पैसों के लिए शराब नीति लाए। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने 2013 में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। इसी आंदोलन से अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में आ गए थे। अब अन्ना हजारे ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर शराब के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने और सत्ता और पैसे से प्रभावित होने का आरोप लगाया।

रुझानों में केजरीवाल दिल्ली चुनाव हारते दिखाई दे रहे थे। ऐसे में अन्ना हजारे ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि एक उम्मीदवार का आचरण और विचार शुद्ध होना चाहिए। उसका जीवन दोष रहित और त्याग से भरा होना चाहिए। इन गुणों के कारण मतदाताओं का उन पर भरोसा बना रहता है। मैंने यह बात (अरविंद केजरीवाल को) बताई, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और अंत में उन्होंने शराब पर ध्यान केंद्रित किया। यह मुद्दा क्यों उठाया गया? वे पैसे और सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं।" 

दिल्ली में बीजेपी को प्रचंड बहुमत

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। दोपहर 12.15 बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार 46 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे थे। वहीं, आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही थी। कांग्रेस के लिए एक बार फिर खाता खोलना मुश्किल दिख रहा है।

अन्ना के आंदोलन से बनी आप

आम आदमी पार्टी की नींव अन्ना हजारे के आंदोलन से ही रखी गई थी। 2013 में अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन से अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास और मनीष सिसोदिया जैसे नेता निकले और सभी ने मिलकर आम आदमी पार्टी बनाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।