1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. एन्टी ड्रोन सिस्टम, 7500 जवान और ऊंची इमारतों में स्निपर... जानिए 15 अगस्त को लेकर कैसी है दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था?

एन्टी ड्रोन सिस्टम, 7500 जवान और ऊंची इमारतों में स्निपर... जानिए 15 अगस्त को लेकर कैसी है दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था?

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 11, 2025 12:15 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 12:45 pm IST

15 अगस्त को लेकर दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और जवानों की तैनाती की जा रही है। लाल किले और संसद भवन परिसर के आसपास के एरिया में खास सतर्कता बरती जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था- India TV Hindi
सुरक्षा व्यवस्था Image Source : PTI

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिल्ली पूरी तरीके से तैयार है। 15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 25000 लोग शामिल होंगे। किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसको लेकर दिल्ली के कई जगहों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। संसद और लाल किला के आसपास के एरिया में हाई सिक्योरिटी रहेगी।

  • एन्टी ड्रोन सिस्टम
  • 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा
  • एंट्री गेट्स पर FRS (फेस -रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर) से युक्त कैमरा वैन
  • 7500 से ज्यादा जवानों की तैनाती
  • फ्लाइंग ऑब्जेस्ट्स पर पूरी तरह बैन
  • ऊंची इमारतों पर स्निपर्स की तैनाती।

366 कैमरा से लाल किले परिसर की निगरानी

दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी मॉनिटर करने के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए हैं। एक लाल किले के अंदर और एक लाल किले के बाहर जिसमें करीब 426 कैमरा से निगरानी की जाएगी इसके अलावा एक परमानेंट सीसीटीवी कंट्रोल रूम है, जिस पर 12 महीने 366 कैमरा से लाल किले परिसर की निगरानी की जाती है।

सुरक्षा में तैनात हैं ये फोर्स

15 अगस्त को लाल किला परिसर मे मल्टी लेयर सिक्योरिटी होगी, जिसमें दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्सेस, NSG, मुख्य मंच के इर्द गिर्द SPG, मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसी के जवानो की तैनाती की जाएगी। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान लाल किले के आसपास बाजारों को और सड़कों को पूरी तरीके से बंद किया जाएगा और जगह-जगह डायवर्सन लगाए जाएंगे।

लोगों से भी की गई खास अपील

14 अगस्त के दोपहर बाद से ही लाल किले के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने जनता से अपील की है कि वह सुरक्षा एजेंसी को सहयोग करें, पुलिस की आंख और कान बने और अपने आस पास कुछ भी संदिग्ध होता हुआ देखें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।