1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ITO के बाद अब दिल्ली मेट्रो का यह स्टेशन भी हुआ बंद, अगले आदेशों तक नहीं रुकेगी कोई ट्रेन

ITO के बाद अब दिल्ली मेट्रो का यह स्टेशन भी हुआ बंद, अगले आदेशों तक नहीं रुकेगी कोई ट्रेन

 Published : Mar 22, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 04:00 pm IST

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राजधानी दिल्ली की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आम आदमी पार्टी की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ हो दो मेट्रो स्टेशन भी अगले आदेशों को बंद कर दिए गए हैं।

Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal ArrestedDelhi Metro, ITO Metro Station, Lok Kalyan Marg  - India TV Hindi
ITO के बाद अब दिल्ली मेट्रो का यह स्टेशन भी हुआ बंद Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन की वजह से दिल्ली की सड़कें काम हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने विशेष तैयारी की हैं। सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई सड़कें बंद कर रखी हैं। इसके साथ ही डीएमआरसी 2 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए हैं।

मेट्रो प्रशासन ने सुबह केवल आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद करने की सूचना दी थी। लेकिन अब लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है। अब यहां कोई भी मेट्रो ट्रेन नहीं रुकेगी। इन दोनों स्टेशनों पर ना ही किसी को प्रवेश मिलेगा और ना ही यहां से कोई भी यात्री निकल सकेगा। 

कई रास्ते किए गए बंद

वहीं इससे पहले आज सुबह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रोटस्ट को देखते हुए लोगों के लिए एक ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है ताकि लोगों को दिक्कत ना हो। एडवायजरी में ट्रैफिक पुलिस ने बताया, "दिल्ली के 'DDU मार्ग पर राजनीतिक दल के विरोध पदर्शन को देखते हुए IP मार्ग, विकास मार्ग, मिंटो रोड और बहादुर शाह जफर मार्ग पर ट्रैफिक भारी रहेगा। DDU मार्ग ट्रैफिक मुवमेंट के लिए बंद रहेगा। कृपया इन सड़कों से बचें।"

इसके अलावा कुछ और सड़कें भी हैं जहां यातायात प्रभावित रहने वाला है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि, विशेष व्यवस्था के कारण कृष्ण मेनन मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर यातायात प्रभावित रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अगली सूचना मिलने तक इन रास्तों का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।