1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. "देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं अरविंद केजरीवाल, 3000 करोड़ रुपये का किया घोटाला"- आदेश गुप्ता ने लगाए कई गंभीर आरोप

"देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं अरविंद केजरीवाल, 3000 करोड़ रुपये का किया घोटाला"- आदेश गुप्ता ने लगाए कई गंभीर आरोप

 Published : Nov 09, 2022 06:07 pm IST,  Updated : Nov 09, 2022 06:07 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर कई गंभीर आरोप दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने लगाया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के चलते 8 सालों में दिल्ली में लाखों लोगों को पीने के पानी से मोहताज रखा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता- India TV Hindi
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली में एमसीडी चुनाव आते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आज दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल इस देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक हैं, जो अपने मंत्रियों से भ्रष्टाचार कराते हैं और खुद को पाक साफ बताते हैं, भ्रष्टाचार की जांच से बचने के लिए उन्होंने दिल्ली में कोई विभाग अपने पास नहीं रखा हुआ है। हालत ये है कि वो कुछ समय पहले तक बिना साइन किए हुए फाइल पास करने के लिए उपराज्यपाल कार्यालय में भेज देते थे।

3000 करोड़ रुपये का घोटाला किया

आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, पार्टी का एक एक कार्यकर्ता इसमें सहयोग कर रहा है। पिछले दिनों श्रमिकों के पंजीयन में भी भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। हम इस मुद्दे पर सीबीआई जांच की मांग के लिए उपराज्यपाल को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2 लाख फर्जी श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कर आम आदमी पार्टी ने 3000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। आगे आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की इसी भ्रष्ट सरकार ने पैसा कमाने के लिए दिल्ली में गली गली शराब की दुकानें खुलवा दी थी। हमारे युवाओं को ये सरकार नशे में डुबोना चाहती थी। अब इस घोटाले में लिप्त आरोपी ही सरकारी वकील बनने जा रहा है।

कई गंभीर आरोप लगाए 
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि, दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के चलते 8 सालों में दिल्ली में लाखों लोगों को पीने के पानी से मोहताज रखा है। दिल्ली जल बोर्ड में लोगों के बिल के पैसे निजी कंपनियों के खातों में पहुंच रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली जल बोर्ड का ऑडिट नहीं करा रही है। इस वक्त दिल्ली जल बोर्ड पर 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। आदेश गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में अपनी बात रखते हुए कहा कि दिल्ली में बसों की जरुरत है, लेकिन ये बस घोटाला कर सारा पैसा अपनी जेब में डालना चाहते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने का फंड दिल्ली वालों को लूटकर जुटा रहे हैं। अंत में आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों के बच्चों के नाम से भी दिल्लीवालों की कमाई लूटी है।

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।