1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. क्या सिर्फ सजावट के लिए अरविंद केजरीवाल के पीछे रखा जाता है राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा? संस्कृति मंत्री ने उठाया सवाल

क्या सिर्फ सजावट के लिए अरविंद केजरीवाल के पीछे रखा जाता है राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा? संस्कृति मंत्री ने उठाया सवाल

 Published : May 28, 2021 11:59 am IST,  Updated : May 28, 2021 11:59 am IST

प्रहलाद सिंह पटेल ने अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में कहा है कि नियमों के तहत राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल वक्ता के मंच को सजाने के लिए नहीं किया जा सकता तथा ध्वज की स्थिति सम्मानपूर्ण तथा विशिष्ट भी होनी चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री...- India TV Hindi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं तो उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज लगे होते हैं Image Source : ARVIND KEJRIWAL PC

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा है कि अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज को इस तरीके से रखा होता है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि ध्वज को सम्मान देने के बजाय सिर्फ सजावट के लिए प्रयोग किया गया है।

प्रहलाद सिंह पटेल ने जो पत्र लिखा है उसमें यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री के पीछे रखे गए ध्वज को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ध्वज के सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है जो भारतीय झंडा संहिता के मानकों का प्रयोग दिखाई नहीं देता। 

प्रहलाद सिंह पटेल ने अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में कहा है कि नियमों के तहत राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल वक्ता के मंच को सजाने के लिए नहीं किया जा सकता तथा ध्वज की स्थिति सम्मानपूर्ण तथा विशिष्ट भी होनी चाहिए। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं तो कई बार उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज लगे हुए नजर आते हैं। प्रहलाद सिंह पटेल ने अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है कि, "भारतवासी होने के साथ प्रदेश (दिल्ली) के गौरवपूर्ण मुख्यमंत्री का पद धारित करते हुए आपसे राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे के सम्मान और मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा सभी करते हैं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।