1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अमित शाह से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल का बयान, कहा- मिलकर करेंगे कोरोना से लड़ाई

अमित शाह से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल का बयान, कहा- मिलकर करेंगे कोरोना से लड़ाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 01:33 pm IST

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक हुई है

Arvind Kejriwal reaction after meeting with Amit Shah on...- India TV Hindi
Arvind Kejriwal reaction after meeting with Amit Shah on tackling Coronavirus in Delhi Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रविवार के गृहमंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक के बाद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच बैठक बहुत फलदायी रही है और इस बैठक में बहुत सारे निर्णय लिए गये हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लडेंगे। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक हुई है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और अरविंद केजरीवाल के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल तथा दिल्ली सरकार के कई अधिकारी शामिल रहे। 

बैठक में कई बड़े  फैसले लिए गए हैं जिनके जरिए दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जाएगा। सबसे पहले केंद्र की तरफ से दिल्ली सरकार को 500 रेल कोच मुहैया कराए जाने का फैसला हुआ है जिसमें कोरोना मरीजों को 8000 बेड बनाए जाएंगे। इसके बाद दिल्ली में आने वाले दिनों में कोरोना वायरस मरीजों की पहचान के लिए टेस्टिंग को 3 गुना  बढ़ाने का भी फैसला किया गया है। साथ में दिल्ली के निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के सस्ते उपचार के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।