1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सीएम केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं! ईडी ने छठा समन भेजा, इस तारीख को बुलाया

सीएम केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं! ईडी ने छठा समन भेजा, इस तारीख को बुलाया

 Reported By: Atul Bhatia, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 14, 2024 05:06 pm IST,  Updated : Feb 14, 2024 05:19 pm IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने एक और समन भेज दिया है और पूछताछ के लिए 19 फरवरी को बुलाया है। ईडी का केजरीवाल को ये छठा समन है। इससे पहले उन्हें पांच समन भेजे जा चुके हैं, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी ने उन्हें एक और समन भेजा है और 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी का केजरीवाल को ये छठा समन है। इससे पहले केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट समन करके 17 फरवरी को बुला चुका है। 

मुझे जितने समन भेजे जाएंगे, दिल्ली में उतने ही स्कूल खोलूंगा: केजरीवाल

इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना उनकी सरकार का लक्ष्य है और जांच एजेंसियां जितनी संख्या में उन्हें समन भेजेंगी, वह उतनी ही संख्या में राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल खोलेंगे।

मयूर विहार फेज-3 में एक सरकारी स्कूल भवन की आधारशिला रखने के बाद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ अपनी सारी जांच एजेंसियों को ऐसे लगा रखा है, जैसे कि वह देश के ‘सबसे बड़े आतंकवादी’ हों। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक मामले के सिलसिले में 17 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत में पेश होने को कहा गया है। केजरीवाल, कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए संघीय एजेंसी द्वारा उन्हें जारी पांच समन को टाल चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: 

कांग्रेस ने जारी किए राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम, मिलिंद देवड़ा को भी शिवसेना से मिला गिफ्ट

नोएडा वालों ने जमकर छलकाया जाम, 10 माह में गटक गए ₹1600 करोड़ की शराब; प्रशस्ति पत्र मिला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।