1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जेल में केजरीवाल की सेहत बिगड़ी, गिरफ्तारी के 14 दिनों के भीतर घट गया 4.5 किलो वजन, आतिशी ने कहा- कुछ हो गया तो...

जेल में केजरीवाल की सेहत बिगड़ी, गिरफ्तारी के 14 दिनों के भीतर घट गया 4.5 किलो वजन, आतिशी ने कहा- कुछ हो गया तो...

 Reported By: Bhaskar Mishra,  Abhay Parashar Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 03, 2024 10:10 am IST,  Updated : Apr 03, 2024 10:36 am IST

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सेहत ठीक नहीं है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। वहीं तिहाड़ जेल के सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल की तबीयत ठीक है।

Arvind kejriwal- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल की सेहत बिगड़ी Image Source : FILE

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि केजरीवाल का वजन गिरफ्तारी के बाद से साढ़े 4 किलो घट गया है। 

आतिशी ने क्या कहा?

आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'अरविंद केजरीवाल एक गंभीर डायबिटिक हैं। स्वास्थ्य की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।'

आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कही ये बात 

आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल में केजरीवाल का वजन तेजी से गिर रहा है। गिरफ्तारी के बाद से अबतक साढ़े चार किलो वजन कम हुआ है। तेजी से गिरते वजन पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है। 

तिहाड़ के सूत्रों ने कही ये बात 

तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल बिल्कुल स्वस्थ है। तिहाड़ के डॉक्टर्स ने उनकी सेहत को लेकर कोई चिंता जाहिर नहीं की है। वो अपना डेली रुटीन का काम कर रहे हैं, खाना भी खा रहे हैं।

कब गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल?

ED ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। अगले दिन विशेष न्यायाधीश ने उन्हें 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद एक अप्रैल को जब केजरीवाल कोर्ट पहुंचे तो उन्हें 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।