1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी, जानिए सामने रखी कौन सी 4 बड़ी मांगे?

अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी, जानिए सामने रखी कौन सी 4 बड़ी मांगे?

 Published : Feb 02, 2025 09:14 am IST,  Updated : Feb 02, 2025 09:25 am IST

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधे तौर पर लड़ाई है। इस बीच, अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक चिट्ठी लिखी है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए कई हमलों का जिक्र किया है। केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने कई मांगे रखी हैं।

केजरीवाल ने चिट्ठी में रखी ये मांगे

  1. नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेट इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त किए जाएं
  2. चुनाव आयोग AAP वॉलेंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें 
  3. ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिस वालें तुरंत सस्पेंड किया जाए
  4. हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच बयानबाजी तेज है। रिठाला विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पर हमला भी किया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया कि ये हमला बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया है।

AAP के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग

आप के कार्यकर्ताओं और नेताओं की सुरक्षा की मांग भी अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयुक्त के सामने रखी है। साथ ही हमला करने वाले बीजेपी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की भी मांग रखी है।

दिल्ली में 5 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। दिल्ली में 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। दिल्ली में इस बार बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी लड़ाई है। दोनों ही दलों के प्रत्याशी जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं।

इनपुट- अनामिका गौर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।