1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आस्था कुंज पार्क गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट, तिहाड़ जेल में पीड़िता ने तीनों आरोपियों की पहचान की

आस्था कुंज पार्क गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट, तिहाड़ जेल में पीड़िता ने तीनों आरोपियों की पहचान की

 Reported By: Abhay Parashar,  Written By: India TV Delhi Bureau Desk
 Published : Oct 01, 2026 10:15 am IST,  Updated : Oct 01, 2026 10:15 am IST

आस्था कुंज गैंगरेप मामले में पुलिस की जांच के बीच बुधवार को अहम कार्रवाई हुई। तिहाड़ जेल में कराई गई पहचान परेड के दौरान पीड़िता ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली। जानिए अब तक मामले में क्या-क्या हुआ है।

aastha kunj park gangrape case, delhi gangrape case- India TV Hindi
आस्था कुंज पार्क गैंगरेप केस Image Source : PTI/REPORTER INPUT

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में जांच आगे बढ़ी है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को पीड़िता ने तिहाड़ जेल में तीनों आरोपियों की पहचान कर ली। तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस पीड़िता को लेकर तिहाड़ जेल पहुंची थी, जहां आरोपियों की पहचान परेड यानी TIP कराई गई। इस दौरान पीड़िता ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है।

तिहाड़ में हुई पहचान परेड

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली पुलिस पीड़िता को लेकर तिहाड़ जेल पहुंची। यहां तीनों आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। पहचान परेड के दौरान पीड़िता ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली। मामले की जांच में TIP को एक अहम प्रक्रिया माना जाता है।

पार्क में सुरक्षा बढ़ी

घटना के बाद आस्था कुंज पार्क में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। पार्क परिसर में दिल्ली पुलिस के साथ ITBP के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान पार्क में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। पार्क के अंदर मौजूद डार्क स्पॉट्स को भी चिह्नित किया गया है और इन संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ाई गई है। 

LG और पुलिस की बैठक

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी हुई। इसमें महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच भी महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। घटना के बाद पार्कों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद शाम करीब 7:30 बजे आस्था कुंज पार्क गई थी। इसी दौरान 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों को धमकाने लगे।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त को बंधक बना लिया और पीड़िता के साथ बारी-बारी से दरिंदगी की। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी आसिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जबकि अन्य दो आरोपियों को बाद में पकड़ा गया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों के आसपास पिंक स्कूटी से पुलिस की गश्त तेज, छात्राओं की सुरक्षा पर खास नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।