1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तान को भेज रहा था गुप्त सूचनाएं, विदेश मंत्रालय का ड्राइवर गिरफ्तार

हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तान को भेज रहा था गुप्त सूचनाएं, विदेश मंत्रालय का ड्राइवर गिरफ्तार

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Nov 18, 2022 06:00 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 06:00 pm IST

हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तान को अहम सूचनाएं और दस्तावेज भेजने के आरोप में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विदेश मंत्रालय के एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। इस ड्राइवर पर आरोप है कि वह पैसों के बदले में अहम सूचनाएं महिला तक पहुंचाता था। यह महिला पाकिस्तान के आईएसआई की एजेंट है।

विदेश मंत्रालय- India TV Hindi
विदेश मंत्रालय Image Source : FILE

दिल्ली पुलिस ने विदेश मंत्रालय के एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जवाहर लाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया है। ड्राइवर पर आरोप है कि वह पैसों के बदले पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं और डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराता था। बताया गया कि वह जिस व्यक्ति को इनफॉर्मेशन देता था, वह पूनम शर्मा या पूजा के नाम से जुड़ा हुआ था। यह मामला हनीट्रैप का माना जा रहा है।

जिस महिला के संपर्क में था ड्राइवर, वो ISI की एजेंट

बताया जा रहा है कि खुफिया इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विदेश मंत्रालय के ड्राइवर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, जिस ड्राइवर को पकड़ा गया है, वो पाकिस्तान की एक महिला जासूस को विदेश मंत्रालय से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा था। वह पूनम शर्मा नाम की जिस महिला के संपर्क में था, वह बताती थी कि वह कोलकाता में रहती है। सूत्रों का कहना है कि वह महिला पाकिस्तान की ISI की एजेंट है। सूत्रों के मुताबिक वह पाकिस्तान को पेसै के बदले गुप्त सूचनाएं मुहैया कराता था।

ड्राइवर को फंसाने के लिए किया था फर्जी आईडी का उपयोग

बताया जा रहा है कि ड्राइवर पैसे के एवज में इनफॉर्मेशन या डॉक्यूमेंट्स पाकिस्तान के एक पीआईओ को ट्रांसफर कर रहा था, जो महिला पूनम शर्मा या पूजा के रूप में काम कर रही थी। यह मामला हनीट्रैप से जुड़ा माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी जासूस ने विदेश मंत्रालय के ड्राइवर को फंसाने के लिए फर्जी आईडी का उपयोग किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।