1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: केजरीवाल की AAP में बड़ी बगावत, मुकेश गोयल सहित 13 पार्षदों ने छोड़ा साथ, देखें लिस्ट

दिल्ली: केजरीवाल की AAP में बड़ी बगावत, मुकेश गोयल सहित 13 पार्षदों ने छोड़ा साथ, देखें लिस्ट

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 17, 2025 03:58 pm IST,  Updated : May 17, 2025 05:06 pm IST

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। एक साथ उनके 13 पार्षदों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। जानें वजह और देखें पार्टी छोड़ने वालों की पूरी लिस्ट...

आम आदमी पार्टी के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा- India TV Hindi
आम आदमी पार्टी के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा Image Source : FILE PHOTO

आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत शुरू हो गयी है। आप के 13 पार्षदों ने एक साथ पार्टी का दामन छोड़ दिया है। ये दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। MCD में थर्ड फ्रंट बनाने का दावा करते हुए इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नाम से नई पार्टी बनाने की घोषणा भी की गई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल इस नई पार्टी के नेता होंगे। मुकेश गोयल का दावा है कि उनके साथ 15 पार्षद शामिल हैं और आप के 15 पार्षदों ने पार्टी से बगावत करते हुए एक नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है। इस नए दल का नाम 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' रखा गया है, जिसकी कमान वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल संभालेंगे। मुकेश गोयल ने 15 पार्षदों के पार्टी छोड़ने का दावा किया है लेकिन फिलहाल 13 पार्षदों ने ही पार्टी का साथ छोड़ा है।

इस वजह से नाराज हैं पार्षद

पार्षदों का कहना है कि 2022 में निगम चुनाव जीतकर AAP सत्ता में तो आ गई, लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नगर निगम को सही तरीके से नहीं चला पाया। पार्षदों के अनुसार, नेतृत्व और पार्षदों के बीच संवाद की भारी कमी रही, जिसकी वजह से पार्टी ने अपना जनाधार खो दिया और निगम में विपक्ष में जा बैठी। अब खबर ये है कि मुकेश गोयल को आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में नेता विपक्ष नहीं बनाया। इससे मुकेश गोयल नाराज चल रहे थे। आप ने मुकेश गोयल की जगह अंकुश नारंग को नेता विपक्ष बनाया था। बता दें कि मुकेश गोयल पहले कांग्रेस में थे, फिर आप में शामिल हुए। बीते विधानसभा चुनाव में मुकेश गोयल को आप ने आदर्श नगर से अपना प्रत्याशी भी बनाया था। लेकिन मुकेश गोयल विधानसभा चुनाव हार गए थे।

पार्टी छोड़ने वाले 13 पार्षद, दावा 15 का, जानें सबके नाम

  1. दिनेश कुमार (वार्ड 02)

     

  2. हिमानी जैन (वार्ड 153)
     
  3. रुनाक्षी शर्मा (वार्ड 88)
     
  4. उषा शर्मा (वार्ड 72)
     
  5. अशोक पंवार (वार्ड 109)
     
  6. राखी यादव (वार्ड 108)
     
  7. साहिब कुमार (वार्ड 107)
     
  8. राजेश कुमार लाडी (वार्ड 99)
     
  9. मनीषा कालरा (वार्ड 33)
     
  10. सुमानी अनिल (वार्ड 22)
     
  11. अशोक कुमार पांडे (वार्ड 109)
     
  12. मुकेश गोयल (वार्ड 15)
     
  13. देवेंद्र कुमार (वार्ड 196)
     
  14. हेमचंद गोयल (वार्ड 181)
     
  15. रानी खेड़ा (वार्ड 33)
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।