1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली प्रोफेसर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कातिल ने मर्डर कर फ्लैट का दरवाजा बंद किया, फिर हुआ फरार

दिल्ली प्रोफेसर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कातिल ने मर्डर कर फ्लैट का दरवाजा बंद किया, फिर हुआ फरार

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 05, 2026 11:43 am IST,  Updated : Jun 05, 2026 12:00 pm IST

दिल्ली के वसुंधरा एनक्लेव के एक अपार्टमेंट में एक महिला प्रोफेसर की हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, कातिल ने प्रोफेसर की हत्या की, फिर फ्लैट का दरवाजा बंद किया और आराम से अपार्टमेंट से निकल गया। जानें और क्या क्या पता चला है?

दिल्ली प्रोफेसर हत्याकांड- India TV Hindi
दिल्ली प्रोफेसर हत्याकांड

दिल्ली के वसुंधरा एनक्लेव में एक महिला प्रोफेसर की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक महिला प्रोफेसर के घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था और उसका शव फ्लेट के अंदर बरामद हुआ है। यानी कातिल ने हत्या कर बाकायदा फ्लैट का दरवाजा बाहर से बन्द किया और आसानी से सोसायटी से निकल गया था। शव घर के ड्राइंग रूम में बरामद हुआ है, घर में दो रूम में हैं। किसी वजनदार चीज से सर पर वार किया गया जिससे महिला की मौत हुई। फ्लैट के बाहर कल सुबह का अखबार पड़ा हुआ था, जिससे साफ है कि हत्या को पहले ही अंजाम दिया जा चुका था।


पुलिस को मिले कई अहम सुराग

महिला प्रोफेसर रोज सुबह कॉलेज जाती थी पर दो दिनों से वो कॉलेज नहीं गई थी। दो दिन पहले वो शॉपिंग करने निकली थी घर से महिला के मोबाइल फोन की लोकेशन भी घर के अंदर की ही मिली है। मोबाइल फोन भी घर से बरामद हुआ है। घर में कोई लूटपाट जैसी घटना नहीं लग रही है। महिला प्रोफेसर ऑनलाइन शॉपिंग करती थी, खाना भी ज्यादातर ऑनलाइन मंगवाती थी।

पुलिस को दिए एक बयान में परिवार ने बताया कि महिला ने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले अपनी मां को दवाइयां भेजी थीं। उसी कॉलेज में काम करने वाले एक सहकर्मी के अनुसार, गुरुवार को उनका प्रमोशन के लिए इंटरव्यू भी निर्धारित था, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हुईं।

फ्लैट के आसपास CCTV कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है और उसके बाद कातिल ने महिला की हत्या की है और बाहर से दरवाजा लगाकर फरार हो गया है। पुलिस ऑनलाइन डिलीवरी बॉयज की भी जांच पड़ताल कर रही है, जिन्होंने महिला के घर डिलीवरी खाने या दूसरे सामानों की हाल के दिनों में डिलीवरी की थी।

ड्राइवर ने प्रोफेसर की बहन को किया कॉल

महिला प्रोफेसर के ड्राइवर ने कल सुबह रोज की तरह महिला को कालेज ले जाने के लिए काल किया पर काल पिक न हुआ और फिर फोन लग नही रहा था, जिसके बाद ड्राइवर ने प्रोफेसर की बहन को जानकारी दी। फिर बहन सोसायटी पहुंची और मेंटेनेन्स टीम के साथ मिलकर ताला तुड़वाया। उसी वक्त पुलिस को सूचना भी दी गई। महिला ज्यादा किसी से बात नही करती थी मूल रूप से बंगाल की रहने वाली थी। पति से अनबन चल रही थी और वो अकेली ही रहती थी। महिला प्रोफेसर का पति बेंगलुरु में रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।