1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल की नजरबंदी को लेकर क्या झूठ बोल रही है AAP ? BJP नेता ने किया दावा

केजरीवाल की नजरबंदी को लेकर क्या झूठ बोल रही है AAP ? BJP नेता ने किया दावा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2020 01:56 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 01:56 pm IST

सिंधू बॉर्डर पर किसान कानून के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों से मिलने के लिए सोमवार सुबह अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे और किसानों के भारत बंद का समर्थन किया था। आम आदमी पार्टी का दावा है कि तभी से अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया गया है।

भाजपा का दावा है कि...- India TV Hindi
भाजपा का दावा है कि सोमवार शाम को अरविंद केजरीवाल अपने घर से निकले थे, ऐसे में सोमवार सुबह से वे नजरबंद कैसे हो सकते हैं Image Source : AADESH GUPTA TWITTER

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तब से नजरबंद किया हुआ है जब से वे सिंघू बॉर्डर से लौटे हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास में अंदर जाने और बाहर आने पर मनाही कर दी गई है, मनीष सिसोदिया ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को डर है कि मुख्यमंत्री भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे और किसानों से बात करेंगे।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया है कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की नजरबंदी को लेकर झूठ बोल रही है। आदेश गुप्ता ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल सोमवार शाम को अपने घर से बाहर निकले थे, आदेश गुप्ता ने कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल को सोमवार सुबह से नजरबंद किया गया है तो फिर वे शाम को घर से बाहर जाते हुए कैसे दिखाई दिए।

आदेश गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा, “AAP के नेता मीडिया में और ट्वीट करके सफ़ेद झूठ बोल रहे हैं कि कल सुबह से CM  अरविंद केजरीवाल जी को house-arrest कर रखा है, अगर यह सच है तो कल रात वह आराम से घर से बाहर जाते हुए कैसे दिखाई दे रहे हैं? केजरीवाल सरकार की नींव केवल समाज को परेशान करने और झूठ बोलने पर आधारित है।

गौरतलब है कि सिंधू बॉर्डर पर किसान कानून के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों से मिलने के लिए सोमवार सुबह अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे और किसानों के भारत बंद का समर्थन किया था। आम आदमी पार्टी का दावा है कि तभी से अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।