1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. झुग्गी बस्ती भाजपा की ताकत बनकर उभरी, जनता का मूड बता रहा दिल्ली में सरकार हमारी बनेगी: वीरेंद्र सचदेवा

झुग्गी बस्ती भाजपा की ताकत बनकर उभरी, जनता का मूड बता रहा दिल्ली में सरकार हमारी बनेगी: वीरेंद्र सचदेवा

 Reported By: Sanjay Sah, Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 03, 2025 05:41 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 06:24 pm IST

दिल्ली भाजपा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है। इसका असर 5 फरवरी को देखने को मिलेगा।

दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस।- India TV Hindi
दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस। Image Source : VIREND_SACHDEVA/X

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चुनाव की तारीख अब नजदीक है। यहां चुनाव प्रचार का शोर भी अब थम गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लंबे चुनाव प्रचार के बाद जो निश्चय दिल्ली की जनता ने किया है उसकी झलक 5 फरवरी को दिखेगी। दिल्ली की जनता का प्यार भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का कुशासन और भ्रष्टाचार सबने देख लिया है। इस बार भाजपा ने केंद्र सरकार योजनाओं को लेकर प्रचार किया है। प्रधानमंत्री के काम और नाम पर जनता का समर्थन मिला है। झुग्गी बस्ती भाजपा की ताकत बनकर उभरी है। जनता का मूड बता रहा है कि दिल्ली में कमल खिलने जा रहा है।

लड़ाई झगड़े वाली सरकार नहीं चाहिए

इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली एक ऐसी सरकार बनाएगी जो समन्वय और सहयोग से आगे चलेगी क्योंकि लड़ाई झगड़े वाली सरकार नहीं चाहिए। अब ठग पुरुष से लोग पिंड छुड़ाएंगे। अब दिल्ली की जनता उनके साथ चलेगी जो कहती है खेलो इंडिया उनके साथ नहीं चलेगी जो कहते हैं पीलो इंडिया। देश नहीं झुकने देंगे वाले साथ दिल्ली चलेगी न कि पीना नहीं रुकने देंगे वालों के साथ। पांच साल तक हमारी सरकार बनने दीजिए।

रावण का अहंकार नहीं रहा

वहीं बांसुरी स्वराज ने कहा कि राजनीतिक प्रचार और प्रसार का आखिरी दिन है और अब जानता के प्रभाव का मौका है, इसलिए पांच फरवरी के दिन मतदान केंद्र पर जाकर भारी संख्या में कमल का बटन दबाएं ताकि दिल्ली भी विकास के पथ पर आगे बढ़े। जैसे मध्य प्रदेश में आर्थिक मदद दी जा रही है वैसे ही दिल्ली में भी दी जाएगी। सिलेंडर 500 रुपये का मिलेगा और होली-दिवाली में मुफ्त सिलेंडर मिलेगा। साथ ही दिल्ली में अब कॉम्टीशन की तैयारी करने वालों को भी सुविधा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रावण का अहंकार नहीं रहा तो केजरीवाल क्या होगा। अरविंद केजरीवाल कितना भी झूठ बोलते रहे यह आखिरी किल थी, जब उन्होंने हरियाणा को पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया।

जनता ने मन बना लिया है

इस मौके पर रामबीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि शीशमहल वाली सरकार नहीं चाहिए। शराब घोटाले वाली सरकार नहीं चाहिए।

यह भी पढ़ें- 

संसद में राहुल पर भड़क गए किरेन रिजिजू, ऐसा क्या बोल गए गांधी कि उठ खड़े हुए सांसद

राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को मिलेगी राहत, एक समान टोल नीति पर काम कर रही सरकार, जानें नितिन गडकरी ने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।