1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक की जांच कराएगी बीजेपी सरकार, कार्यभार संभालते ही मंत्री का बड़ा ऐलान

दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक की जांच कराएगी बीजेपी सरकार, कार्यभार संभालते ही मंत्री का बड़ा ऐलान

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 21, 2025 11:50 am IST,  Updated : Feb 21, 2025 11:56 am IST

स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक को लेकर कई शिकायते हैं। हम उसकी जांच कराएंगे और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह- India TV Hindi
स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः दिल्ली के स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। मंत्रालय में कार्यभार संभालने के दौरान पंकज सिंह ने कहा कि हमने कल से ही अपना काम शुरू कर दिया हैं। मैं भरोसा दिलाता हूं जो भी हमने वादा किया है। उसे पूरा किया जाएगा। पीएम मोदी ने जनता से जितने भी वादे किए से सभी पूरे किए जाएंगे। 

मोहल्ला क्लिनिक की कराएंगे जांचः मंत्री

मंत्री ने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक को लेकर बहुत शिकायते हैं। हम इसकी जांच कराएंगे। पंकज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में हम चल रही योजनाओं को बंद नहीं करेंगे लेकिन जांच करके सच्चाई सामने लाएंगे और जिसने भ्रष्टाचार किया उससे रिकवरी करेंगे। मंत्री पंकज सिंह ने जनता से वादा किया कि हम दिल्ली में बेस्ट स्वास्थ सेवाएं लोगों को देंगे।

डीटीसी बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा जारी रहेगी

पंकज सिंह ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि सालों से दिल्ली में बस नहीं खरीदी गई लेकिन बसों के पीछे ऐड छपवाए गए। ये सब किनसे किया इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। बसों में महिलाओ के लिए फ्री यात्रा जारी रहेगी। हम जनता की सेवा के लिए आए हैं। मेरी शपथ से दो दिन पहले माता जी का देहांत हो गया। अब पार्टी ही मेरी माता हैं। हम उसकी सेवा करेंगे। 

रविंद्र इंद्राज सिंह बोले- ग्रामीण इलाकों में विकास करेंगे

वहीं, नवगठित दिल्ली मंत्रिमंडल में शामिल किये गये बवाना के विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह मंत्री के तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता देंगे। दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सहकारिता एवं निर्वाचन विभाग संभालने वाले सिंह ने कहा कि वह भावी चुनौतियों को समझते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां रहने के कारण मैं समस्याओं को पहले से जानता हूं। विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव में उनकी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ग्रामीण इलाकों में प्रगति की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मिले मतों को मैं लोगों का आशीर्वाद मानता हूं और मैं सुनिश्चित करूंगा कि विकास हर कोने तक पहुंचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।