1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, जानें डिटेल्स

एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, जानें डिटेल्स

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 17, 2022 06:49 pm IST,  Updated : Nov 17, 2022 11:59 pm IST

इस लिस्ट में जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कुल 40 नेताओं के नाम हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है।

बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की- India TV Hindi
बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की Image Source : FILE

MCD election 2022 : भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कुल 40 नेताओं के नाम हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है।

भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 11 केंद्रीय मंत्रियों को जगह दी है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी एमसीडी चुनाव के लिए पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक होंगे। योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।

दिल्ली में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दक्षिण भारतीय राज्यों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों के रहने वाले गैर-हिन्दी भाषी लोगों तक पहुंचने के लिए पार्टी ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 250 लघु जनसभाएं करने की योजना बना रही है। एमसीडी चुनाव प्रचार से जुड़े भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा, ‘‘आरके पुरम, सीआर पार्क, सत्य निकेतन और दक्षिण दिल्ली के मुनिरका आदि में इन क्षेत्रों के लोगों की आबादी काफी है।’’

उन्होंने कहा कि नड्डा और शाह की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक के बाद प्रचार अभियान 21 से 23 नवंबर के बीच शुरू होने की संभावना है। पार्टी के नेताओं ने कहा, पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा सहित अन्य लोगों से मंजूरी मांगी है। नगर निगम चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच होनी है। गौरतलब है कि भाजपा 2007 से ही नगर निगम की सत्ता पर काबिज है।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।