1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की बहादुरी, मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमार को दबोचा, CCTV में कैद हुई घटना

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की बहादुरी, मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमार को दबोचा, CCTV में कैद हुई घटना

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 20, 2025 10:49 am IST,  Updated : Aug 20, 2025 03:07 pm IST

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक की पीसीआर में तैनाती थी। इसी दौरान तिमारपुर रोड पर झपटमारी की घटना हुई।

Delhi Police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने दौड़कर मोबाइल चोर को पकड़ा Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने बहादुरी का परिचय देते हए एक मोबाइल स्नैचर का दूर तक दौड़ते हुए पीछा किया और अंतत: उसे पकड़ लिया। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी का फुटेज सामने आने के बाद इस हेड कॉन्स्टेबल की हर ओर चर्चा हो रही है।

तिमारपुर रोड पर झपटमारी की घटना

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक की पीसीआर में तैनाती थी। इसी दौरान तिमारपुर रोड पर झपटमारी की घटना हुई। झपटमार एक शख्स का मोबाइल लेकर भागने लगा। वहां तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक ने झपटमार का पीछा करना शुरू कर दिया।

सीसीटीव में कैद हुई घटना

सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है। झपटमार मोबाइल लेकर भागने लगा, यह देखते ही हेड कॉन्स्टेबल दीपक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जिस वक्त कॉन्स्टेबल दीपक झपटमार का पीछा कर रहा था वहां पर डीटीसी की बसें भी खड़ी नजर आ रही हैं। 

आगे-आगे चोर, पीछे-पीछे पुलिस

आगे-आगे झपटमार और पीछे-पीछे हेड कॉन्स्टेबल दीपक, सीसीटीवी फुटेज में भागते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच झपटमार वहां खड़ी डीटीसी की बस में घुसने की कोशिश करता है लेकिन तब तक हेड कॉन्स्टेबल दीपक उसे दबोच लेता है। 

पहले से तीन मामले दर्ज

पकड़े गई आरोपी की पहचान प्रकाश के तौर पर हुई है। वह दिल्ली के वजीराबाद का रहनेवाला है। वहीं जिस शख्स का मोबाइल झपटकर वह भागा था उसकी पहचान गाजियाबाद के मुस्तकीम अहमद के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में यह पता चला कि आरोपी पर तीन आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।