1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 Published : Feb 04, 2023 07:28 am IST,  Updated : Feb 04, 2023 07:37 am IST

पीड़ित बच्ची की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सुबह लापता हो गई थी। जब वह अपनी बेटी की तलाश कर रही थी तो उसके पड़ोसी ने महिला को बताया कि उसने उसकी बेटी को जंगल के पास टहलते हुए देखा था।

Gang rape with 3 year old girl in Delhi- India TV Hindi
दिल्ली में फिर हैवानियत Image Source : FILE

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के एक जंगल में तीन साल की एक बच्ची के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के सीधी के निवासी 27 वर्षीय रामनिवास पनिका और 22 वर्षीय शक्तिमान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि दोनों भूमि ग्रीन कंपनी में सहायक के रूप में काम करते थे। यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी शादीशुदा हैं। 

बच्ची सुबह हो गई थी लापता 

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक महिला अपनी तीन साल की बेटी के साथ शुक्रवार को फतेहपुर बेरी थाने आई और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सुबह लापता हो गई थी। जब वह अपनी बेटी की तलाश कर रही थी तो उसके पड़ोसी ने महिला को बताया कि उसने उसकी बेटी को जंगल के पास टहलते हुए देखा था। पड़ोसी ने दो व्यक्तियों को उसी दिशा में जाते हुए देखा था। कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई मिली।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है मामला 

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने देखा कि उसकी बेटी के गुप्तांग से खून बह रहा है। जब महिला ने उससे पूछा कि क्या हुआ, तो बच्ची रोती रही। अधिकारी ने कहा, महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़िता (बच्ची) को मेडिकल जांच और इलाज के लिए एम्स भेजा गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो कथित तौर पर लड़की को जंगल के अंदर ले गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।