1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के दरियागंज इलाके में बिल्डिंग गिरी, तीन लोगों की मौत की खबर

दिल्ली के दरियागंज इलाके में बिल्डिंग गिरी, तीन लोगों की मौत की खबर

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 20, 2025 01:13 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 03:14 pm IST

दरियागंज इलाके में एक बिल्डिंग के गिरने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग के मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत होने की खबर है।

दिल्ली के दरियागंज...- India TV Hindi
दिल्ली के दरियागंज में ब्लिडिंग गिरी Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक बिल्डिंग के गिरने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत होने की खबर है। दरियागंज दिल्ली राजधानी का काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। पुरानी दिल्ली के यह इलाका बेहद घनी आबादी वाला है। फिलहाल विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

जर्जर मकान जमींदोज 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार दोपहर 12.14 बजे एक पुराना जर्जर मकान जमींदोज हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया।

काफी पुरानी हो चुकी थी इमारत

सद्भावना पार्क के पास सिटी वॉल बार्डर पर स्थित यह इमारत काफी पुरानी हो चुकी थी। इमारत में मौजूद तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के नाम ज़ुबैर, गुलसागर और तौफीक हैं। तीनों को घटनास्थल से एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीडीएमए सहित नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पर राहत और बचाव के काम में जुट गए हैं। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।