1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Assembly Session LIVE: दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पर चर्चा, सदन में जाने से रोकने पर धरने पर बैठे AAP विधायक

Delhi Assembly Session LIVE: दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पर चर्चा, सदन में जाने से रोकने पर धरने पर बैठे AAP विधायक

 Updated : Apr 30, 2025 07:05 am IST

सीएम रेखा गुप्ता ने 25 फरवरी को शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की थी। CAG रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी जहां दावा कर रही है दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल फंसने वाले हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी के लोग ही शराब घोटाले में शामिल थे।

manish sisodia arvind kejriwal- India TV Hindi
मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल। Image Source : PTI

शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली विधानसभा में आज CAG रिपोर्ट पर चर्चा हो रही है। ये रिपोर्ट मंगलवार को सदन में पेश की गई थी जिसमें नई शराब नीति से 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा नुकसान की बात कही गई है। आज चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के 21 विधायक सदन में गैर मौजूद रहे। इन सभी को विधानसभा स्पीकर ने हंगामा करने पर 3 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। उधर, अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने को लेकर भी अटकलें तेज हो गई है।

 

 

Delhi Assembly Session LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 12:18 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही जारी

     दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही जारी है। दिल्ली विधानसभा में प्रयागराज कुंभ को सफल करार देते हुए प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई दी।

     

  • 11:59 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    मंत्री कपिल मिश्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना

    दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "विधानसभा में विपक्ष के विधायकों के इस तरह के आचरण के साथ देश की कोई भी विधानसभा नहीं चल सकती। 10 साल से यहां दिल्ली की जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई। हम किसी को ऐसी साजिश नहीं करने देंगे कि दिल्ली की जनता के मुद्दों पर चर्चा न हो...आज का फैसला (विपक्षी विधायकों के निलंबन का) स्पीकर का फैसला है। मुझे लगता है कि अब आप लोगों को समझ लेना चाहिए कि उन्हें दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए और सदन को गरिमापूर्ण तरीके से चलाना चाहिए..."

  • 11:43 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    धरने पर बैठे आप विधायक

     आप विधायकों को जहां रोका गया था, वे वहीं धरने पर बैठ गए हैं। नेता विपक्ष और आप के सभी विधायकों को विधानसभा के बाहर रोक गया है। ये दावा आम आदमी पार्टी की तरफ से किया गया है।

     

  • 11:10 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    पुलिस ने पूर्व सीएम आतिशी को विधानसभा परिसर जाने से रोका

    दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर बैरिकैडिंग कर दी गई है। पुलिस वालों ने पूर्व सीएम आतिशी को भी विधानसभा परिसर जाने से रोका है। इसके बाद पुलिस और आप नेताओं के बीच जमकर नोक झोंक हुई है। आतिशी ने पुलिस अधिकारियों से वो ऑर्डर दिखाने को कहा जिसके तहत उन्हें विधानसभा परिसर के अंदर जाने से रोका जा रहा है। पुलिस के रोके जाने पर आप के विधायकों ने नारेबाजी की है।

     

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    CAG रिपोर्ट पर आज भी हंगामा तय

    थोड़ी देर में दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होगा। शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पर आज भी हंगामा तय है। आज ही दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर का भी चुनाव होगा। मोहन सिंह बिष्ट का डिप्टी स्पीकर बनना तय है। वहीं, AAP विधायकों के सस्पेंशन के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी प्रोटेस्ट की तैयारी में है।

  • 11:05 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    काफी बड़ी संख्या में सदस्य CAG रिपोर्ट पर चर्चा चाहते हैं- विजेंद्र गुप्ता

    दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, सदन में CAG रिपोर्ट पर चर्चा होगी। काफी बड़ी संख्या में सदस्य CAG रिपोर्ट पर चर्चा चाहते हैं। यह(CAG रिपोर्ट) एक संवैधानिक दायित्व था। (AAP)सरकार का यह अधिदेश था कि वे CAG रिपोर्ट में को सदन में लाएं लेकिन बहुत दुख की बात है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके पीछे एक ही मंतव्य था कि लोगों तक सच ना पहुंचे।

  • 10:54 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    केजरीवाल पर बरसे BJP विधायक सतीश उपाध्याय

    CAG रिपोर्ट पर भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, इस CAG रिपोर्ट में जिस तरह के भ्रष्टाचार उजागर हुए हैं, जिस तरह से इन्होंने (AAP) अपने सगे संबंधियों को फायदा पहुंचाया है, आज उस पर चर्चा होगी और AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी कैबिनेट का चेहरा भी उजागर होगा। दिल्ली की जनता जो पैसा दिल्ली की भलाई के लिए लगना चाहिए था वो सारा का सारा पैसा बेईमान लोगों की जेब में गया है। दिल्ली को 2000 करोड़ से ऊपर राजस्व की जो हानि हुई है उसका जवाब आम आदमी पार्टी को सदन में चर्चा के माध्यम से देना होगा।

  • 10:53 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    CAG रिपोर्ट को लेकर क्या बोले मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा?

    CAG रिपोर्ट पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, अभी शराब घोटाले पर CAG रिपोर्ट आई है जिस पर आज की चर्चा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बार-बार कहा जाता था कि शराब घोटाला हुआ ही नहीं है। CAG ने भी अपनी रिपोर्ट में बता दिया कि किस तरह से घोटाले किए गए। ये सारी बातें अब सामने आएंगी और दूध का दूथ और पानी का पानी होगा।

  • 8:26 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    डिप्टी स्पीकर का चुनाव, CM रखेंगी इनके नाम का प्रस्ताव

    सुबह 11 बजे से दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। सीएम रेखा गुप्ता आज डिप्टी स्पीकर के लिए मुस्तफ़ाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। सोमवार को विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर चुना गया था। इसके बाद से ही डिप्टी स्पीकर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट के नाम पर बीजेपी ने मुहर लगाई है।

     

     

  • 8:22 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बीजेपी के लोग ही शराब घोटाले में शामिल थे- AAP

    CAG रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी जहां दावा कर रही है दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल फंसने वाले हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी के लोग ही शराब घोटाले में शामिल थे।

     

  • 8:21 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    CM ने 25 फरवरी को पेश की थी CAG रिपोर्ट

    सीएम रेखा गुप्ता ने 25 फरवरी को शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की थी जिसमें बताया गया है कि अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में दिल्ली शराब नीति लागू करने के दौरान कई अनियमितताएं और लापरवाही बरती गई। इससे दिल्ली के खजाने को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

  • 8:19 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    AAP के 21 विधायक रहेंगे गैर मौजूद

    दिल्ली विधानसभा में आज जब CAG रिपोर्ट पर चर्चा होगी तो उस वक्त आम आदमी पार्टी के 21 विधायक गैर मौजूद रहेंगे। दरअसल, 25 फरवरी को जब उपराज्यपाल का अभिभाषण हो रहा था तब आप के 21 विधायक सीएम ऑफिस से अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने का आरोप लगाते हुए सदन में हंगामा कर रहे थे जिन्हें स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने 3 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।