1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: MCD के डिप्टी कमिश्नर 4 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

दिल्ली: MCD के डिप्टी कमिश्नर 4 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 31, 2026 12:05 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 12:30 pm IST

CBI ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए MCD के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

दिल्ली नगर निगम (MCD) में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि डिप्टी कमिश्नर अभिषेक कुमार मिश्रा ने किसी काम को करने के बदले 4 लाख रुपये की मांग की थी। CBI को इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद जाल बिछाया गया और अधिकारी को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अधिकारी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, जो वर्तमान में MCD में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। CBI की टीम अब अधिकारी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में और भी लोग शामिल हैं। इस गिरफ्तारी के बाद MCD विभाग में हड़कंप मच गया है।

MCD के बारे में-

दिल्ली नगर निगम (MCD) दुनिया के सबसे बड़े शहरी निकायों में से एक है, जो दिल्ली के लगभग 96% भौगोलिक क्षेत्र में नागरिक सेवाएं प्रदान करता है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल, 1958 को संसद के एक अधिनियम के तहत की गई थी। बीच में इसे प्रशासनिक कारणों से तीन हिस्सों (उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम) में विभाजित किया गया था, लेकिन 22 मई, 2022 को केंद्र सरकार ने इसे फिर से एकीकृत कर एक एकल 'MCD' बना दिया। इसका मुख्यालय मिंटो रोड स्थित ऐतिहासिक 'सिविक सेंटर' में है।

ये भी पढ़ें-

साइबर ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने का नया पैंतरा, पेट्रोल पंप के जरिए कैश में बदल रहे थे रकम

VIDEO: गोवा के Baga Beach पर बड़ा हादसा, हवा में टूटी पैरासेलिंग की केबल, समुद्र में गिरा पर्यटक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।