1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. निर्भया कांड पर ये क्या बोल गईं दिल्ली की सीएम आतिशी? विधानसभा के अंदर कर दी बड़ी गलती-VIDEO

निर्भया कांड पर ये क्या बोल गईं दिल्ली की सीएम आतिशी? विधानसभा के अंदर कर दी बड़ी गलती-VIDEO

 Published : Nov 29, 2024 07:36 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 08:12 pm IST

विधानसभा में दिल्ली की सीएम आतिशी बसों के अंदर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के मुद्दे पर बात कर रहीं थीं। सीएम आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने से पहले किसी और ने बसों के अंदर मार्शल रखे जाने का क्यों नहीं सोचा था?

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी- India TV Hindi
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी Image Source : YT/DELHI GOVERNMENT

दिल्ली विधानसभा के पांच साल के कार्यकाल का अंतिम सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन बस मार्शलों को हटाने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा में कहा कि मार्शलों को बहाल करने का प्रस्ताव उपराज्यपाल (LG) के पास लंबित है। विधानसभा में बस मार्शलों का मुद्दा उठाए जाने के दौरान सीएम आतिशी ने एक बड़ी गलती भी कर दी।

विधानसभा में आतिशी ने की ये गलती

सीएम आतिशी विधानसभा में डीटीसी बसों के अंदर महिलाओं और लड़कियों के सुरक्षा पर बात कर रहीं थीं। आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले किसी और सरकार ने क्यों नहीं सोचा था कि बस में मार्शल लगाए जाएं? आतिशी ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था। ये जघन्य अपराध भी डीटीसी बस में हुआ था।

प्राइवेट कंपनी की थी बस

हालांकि, निर्भया कांड को लेकर विधानसभा के अंदर आतिशी का दिया हुआ बयान पूरी तरह गलत है। 16 दिसंबर 2012 की रात में जो निर्भया कांड हुआ था, वह डीटीसी की बस में न होकर एक प्राइवेट कंपनी की बस में हुआ था। ये बस यादव ट्रेवल्स नाम की कंपनी से रजिस्टर्ड थी। इसी बस में निर्भया कांड का जघन्य अपराध हुआ था।

मार्शल के मुद्दे पर और क्या कहा आतिशी ने?

विधानसभा की चर्चा में भाग लेते हुए आतिशी ने कहा कि 20 अक्टूबर 2023 को लिखे अपने पत्र में केजरीवाल ने कहा था कि बस मार्शलों को नहीं हटाया जाना चाहिए। उनके वेतन का भुगतान रोकने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सत्तारूढ़ आप विधायकों ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने उपराज्यपाल के जरिए बस मार्शलों को हटवाया और इस तरह उनके परिवारों के लिए आजीविका की समस्या पैदा कर दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।