1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली को केंद्र का तोहफा, विशेष सहायता के तौर पर दी भारी भरकम रकम, 66 प्रतिशत तो फौरन दे दी

दिल्ली को केंद्र का तोहफा, विशेष सहायता के तौर पर दी भारी भरकम रकम, 66 प्रतिशत तो फौरन दे दी

 Reported By: Ila Kazmi Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 30, 2025 06:26 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 06:31 pm IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 821.26 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि को मंजूरी दी है। गुप्ता ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता- India TV Hindi
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। फाइल फोटो Image Source : PTI

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को 821.26 करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता दी है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी है। सीएम रेखा ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी को सही मायनों में ‘विकसित दिल्ली’ बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय  लिया है। इसके तहत दिल्ली सरकार को 821.26 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि प्रदान की गई है। विशेष बात यह है कि इसमें से 66 प्रतिशत राशि भी तुरंत जारी कर दी गई है। 

रेखा गुप्ता ने जताया पीएम मोदी का आभार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि जन सेवाओं से जुड़ी योजनाओं पर व्यय किया जाएगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि इस राशि को मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि उनके मार्गदर्शन से देश की राजधानी सही मायनों मे विकसित दिल्ली बनने की ओर अग्रसर है। 

इन क्षेत्रों में खर्च किए जाएंगे पैसे

रेखा गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने ‘राज्यों के लिए पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना’ (SASCI) 2025-26 के अंतर्गत दिल्ली के विकास के लिए 821.26 करोड़ रुपये यह राशि मंजूर की है। केंद्र सरकार से मिली इस विशेष सहायता राशि से दिल्ली के बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। बुनियादी ढांचे का विकास होने से ही दिल्ली का सर्वांगीण विकास हो पाएगा। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इसमें से 716.00 करोड़ रुपये की राशि पार्ट-I के अंतर्गत 33 बहु-प्रतीक्षित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए मंजूर की गई है, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, परिवहन, जल संसाधन और बिजली जैसे जन-सेवा क्षेत्रों की योजनाएं शामिल हैं।

66 प्रतिशत राशि तुरंत जारी

मुख्यमंत्री गुप्ता ने इस बात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है कि कुल स्वीकृत राशि का 66 प्रतिशत हिस्सा (प्रथम किश्त) तुरंत जारी कर दिया गया, जिससे परियोजनाओं के शीघ्र आरंभ करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके अलावा  105.26 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि (पार्ट-III के अंतर्गत) एमआरटीएस फेज-4 के प्रायोरिटी कॉरिडोर से संबंधित परियोजनाओं के लिए स्वीकृत की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।