1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दांडी यात्रा दिवस पर लॉन्च हुई प्रह्लाद सिंह पटेल की पदयात्राओं की तस्वीरों से सजी खास कॉफी टेबल बुक

दांडी यात्रा दिवस पर लॉन्च हुई प्रह्लाद सिंह पटेल की पदयात्राओं की तस्वीरों से सजी खास कॉफी टेबल बुक

 Published : Mar 13, 2026 12:02 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 12:12 pm IST

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की पदयात्राओं पर आधारित एक खास कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में दांडी मार्च दिवस पर हुआ।

Prahlad Singh Patel padyatra, Dandi March Day event, coffee table book launch Delhi- India TV Hindi
कॉफी टेबल बुक के साथ मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और पत्रकार राकेश शुक्ला। Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दांडी यात्रा दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की विभिन्न पदयात्राओं के जीवंत चित्रों और महत्वपूर्ण तथ्यों से सजी एक ऐतिहासिक कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में हुआ। बुक में खास तौर पर वर्ष 2021 की उस यादगार पदयात्रा को जगह दी गई है, जब प्रह्लाद सिंह पटेल ने अपने सहयोगियों के साथ दांडी यात्रा मार्ग पर 5 दिन की पैदल यात्रा की थी। इस यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवाना किया था। यह पदयात्रा महात्मा गांधी की ऐतिहासिक दांडी यात्रा की याद दिलाती है और सामाजिक जागरूकता के लिए की गई थी।

पुस्तक में पदयात्राओं की हैं खूबसूरत तस्वीरें

कॉफी टेबल बुक के लोकार्पण के बाद प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, 'सुखद संयोग, दांडी यात्रा दिवस है। 2021 में मैंने इस दांडी यात्रा मार्ग पर 5 दिन अपने सहयोगियों के साथ जो यात्रा की थी, उसके चित्रों को मेरे मित्र एवं सहयोगी वरिष्ठ पत्रकार राकेश शुक्ला जी ने एक सुंदर एवं तथ्यात्मक पुस्तक (कॉफी टेबल बुक) का रूप दिया। जिसे मध्य प्रदेश भवन में मित्रों के बीच लोकार्पित किया।' यह पुस्तक वरिष्ठ पत्रकार राकेश शुक्ला ने तैयार की है, जिसमें पदयात्राओं के खूबसूरत फोटो और विस्तृत जानकारी दी गई है।

बुक में प्रह्लाद सिंह पटेल ने लिखा है लेख

प्रह्लाद सिंह पटेल ने बुक में 'हर पग देता अनुभूति' नाम से अपना लेख भी लिखा है। इसमें उन्होंने पदयात्रा के सामाजिक, राष्ट्रीय और आध्यात्मिक महत्व को बहुत सुंदर तरीके से बताया है। पटेल ने कहा कि पदयात्रा सिर्फ चलना नहीं है, बल्कि यह आत्मचिंतन करने, समाज से जुड़ने और मन, शरीर तथा विचारों को संतुलित करने का अच्छा माध्यम है। प्रह्लाद सिंह पटेल ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से दांडी मार्च (पदयात्रा) को दर्शनम् संस्था द्वारा संकलित करने का काम बहुत सराहनीय है। ऐसे संकलन समाज को सही दिशा दिखाने में मदद करते हैं।

Prahlad Singh Patel padyatra, Dandi March Day event, coffee table book launch Delhi
Image Source : REPORTER INPUTएक पदयात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल।

गांधी जयंती पर भी पटेल ने की थी पदयात्रा

पटेल ने इस मौके पर अपनी एक और पदयात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने अपने लेख में लिखा, ' मैंने गांधीजी की 150वीं जयंती के अवसर पर नशामुक्ति और ग्राम स्वावलंबन के लिए 16 अगस्त 2019 से 19 अगस्त 2019 तक, चार दिन में 10 किमी की ग्राम स्वराज पद‌यात्रा भी की है।' इस मौके पर कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। यह बुक प्रह्लाद सिंह पटेल की पदयात्राओं के अनुभवों को संजोकर रखने का एक खूबसूरत प्रयास है, जो लोगों को प्रेरित करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।