1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली को ‘अनलॉक’ करने का अभी सही समय नहीं: कांग्रेस

दिल्ली को ‘अनलॉक’ करने का अभी सही समय नहीं: कांग्रेस

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 04:18 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि यह शर्मनाक है कि दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण दर देश में सर्वाधिक और लोगों के ठीक होने की दर सबसे कम है। यह दिल्ली के अस्पतालों की हालत खराब होने की वजह से है। 

Unlock- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण दर का 25 प्रतिशत होना महामारी के सामुदायिक प्रसार की शुरुआत का संकेत है और अभी शहर को ‘अनलॉक’ करने का सही समय नहीं है। दिल्ली सरकार ने आठ जून से शॉपिंग मॉल, रेस्तराओं तथा राजधानी की उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगती सीमाओं को खोलने का फैसला किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि यह शर्मनाक है कि दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण दर देश में सर्वाधिक और लोगों के ठीक होने की दर सबसे कम है। यह दिल्ली के अस्पतालों की हालत खराब होने की वजह से है। माकन ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आठ जून से मॉल और रेस्तराओं को खोलना दिल्ली सरकार का जल्दबाजी वाला कदम है और स्वास्थ्य अवसंरचना में सुधार होने तक ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने केजरीवाल सरकार से पूछा कि दिल्ली में सरकारी अस्पताल कोविड-19 रोगियों को भर्ती करने से इनकार क्यों कर रहे हैं। माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली में 72 प्रतिशत कोविड समर्पित बिस्तर खाली पड़े हैं। दिल्ली में 38 सरकारी अस्पतालों में से 33 अस्पताल कोरोना वायरस के रोगियों का उपचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केवल छवि चमकाने में लगी है तथा कोविड-19 से निपटने के लिए कोई योजना नहीं बनाई है और न ही कोई तैयारी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।