1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Coronavirus cases in Delhi: दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 5,891 नए मामले सामने आए

Coronavirus cases in Delhi: दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 5,891 नए मामले सामने आए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2020 10:44 pm IST,  Updated : Oct 30, 2020 10:44 pm IST

Coronavirus cases in Delhi: दिल्ली सरकार द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में संक्रमण के कारण 47 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,470 हो गई। 

Coronavirus cases in delhi breaks all previous records । Coronavirus cases in Delhi: दिल्ली में एक द- India TV Hindi
Coronavirus cases in Delhi: दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 5,891 नए मामले सामने आए Image Source : PTI

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 5,891 नए मामले सामने आने के बाद कुल आंकड़ा 3,81,644 पहुंच गया। लगातार तीन दिनों से दिल्ली में संक्रमण के 5,000 से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली में संक्रमण के 5,739 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली सरकार द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में संक्रमण के कारण 47 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,470 हो गई। बृहस्पतिवार को 59,641 नमूनों की जांच के बाद 5,891 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 32,363 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोविड-19 के खिलाफ मास्क को ही ‘टीका’ मानना होगा: सत्येंद्र जैन

दिल्ली में पिछले 3 दिनों से कोविड-19 के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मास्क पहनने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वायरस का टीका उपलब्ध होने तक लोगों को मास्क को ही ‘टीका’ समझना चाहिए। मंत्री ने कहा कि अगर हर कोई मास्क पहने तो कुछ हद तक वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है। लॉकडाउन की तुलना में मास्क पहनने के ज्यादा फायदे हैं। दिल्ली में पिछले 3 दिनों में संक्रमण के 5,000 से ज्यादा मामले आए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।