1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के संगम विहार में चोरी: जन्मदिन मनाकर लौटा परिवार, 45 मिनट में लाखों के गहने और कैश साफ

दिल्ली के संगम विहार में चोरी: जन्मदिन मनाकर लौटा परिवार, 45 मिनट में लाखों के गहने और कैश साफ

 Reported By: Anamika Gaur,  Written By: India TV Delhi Bureau Desk
 Published : Sep 21, 2026 12:03 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 12:04 pm IST

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में रविवार रात एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। परिवार जब जन्मदिन की पार्टी से लौटकर घर पहुंचा, तो सभी के होश उड़ गए।

दिल्ली के संगम विहार में चोरी- India TV Hindi
दिल्ली के संगम विहार में चोरी Image Source : ANI

दिल्ली के संगम विहार इलाके से रविवार को चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई। जानकारी अनुसार यह वारदात उस समय हुई जब परिवार जन्मदिन की पार्टी में गया था। जब परिवार पार्टी से लौटा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उनके घर का सामान बिखरा पड़ा था और चोर ने घर से सारा सोना, चांदी और कैश चुरा लिया था। घर के मालिक बिलाल का कहना है कि उन्हें शक है कि आसपास के लोगों ने ही इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने क्या कहा

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात साउथ दिल्ली के संगम विहार में एक परिवार जन्मदिन की पार्टी से लौटा तो पाया कि उनके घर में चोरी हुई है और घर का सामान बिखरा पड़ा है। कुछ ही समय के अंदर कैश और सोने के गहने गायब हो गए थे। दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम सबूत इकट्ठा करने के लिए मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रविवार को ANI से बात करते हुए पीड़ित मोमीना ने बताया कि परिवार उनकी पोती का जन्मदिन मनाने सुंदर नर्सरी गया था, उसके बाद लाजपत नगर में डिनर किया और फिर हौज खास में केक काटा। उनका सबसे बड़ा बेटा घर पर ही था, लेकिन किसी काम से उसे भी बाहर जाना पड़ा।

45 मिनट के अंदर हुई ये वारदात

मोमीना ने बताया, जब बेटा बाहर गया, तो मैंने पति को फोन किया। उन्होंने कहा कि वे 30-45 मिनट में घर पहुंच जाएंगे। इसी 45 मिनट के सन्नाटे में चोरी हो गई। जब पति घर पहुंचे, तो उन्होंने मोमीना को फोन करके पूछा कि क्या कोई दरवाजा खुला छोड़ा था? इस पर मोमीना ने कहा कि बेटा तो घर लॉक करके ही निकला था। पति ने बताया कि घर के कांच टूटे हैं, ऊपर का गेट टूटा पड़ा है और ड्रेसिंग एरिया का लॉकर तोड़कर सारे गहने और कैश उड़ा लिए गए हैं। चोरों ने बहू की चैन, चूड़िया, बेटियों के जेवर और सारा कैश चुरा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(ANI Report)

यह भी पढ़ें:

दिल्ली उच्च न्यायालय को मिले 7 नए जज, जजों की कुल संख्या बढ़कर हो गई 50

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।