1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Coronavirus: दिल्ली में पॉजिटिव मामले 6 हजार के पार, अबतक 68 की मौत

Coronavirus: दिल्ली में पॉजिटिव मामले 6 हजार के पार, अबतक 68 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 10:52 pm IST,  Updated : May 08, 2020 10:52 pm IST

दिल्ली में इस समय इस बीमारी के 4230 एक्टिव केस हैं, 68 लोगों की मौत हो गई है और 2020 लोग ठीक हो चके हैं। 

Coronavirus- India TV Hindi
Representational image Image Source : AP

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 338 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद शहर में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 6 हजार 318 हो गए। दिल्ली में शुक्रवार को 89 लोग इस बीमारी से उबर गए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई।

आपको बता दें कि दिल्ली में इस समय इस बीमारी के 4230 एक्टिव केस हैं, 68 लोगों की मौत हो गई है और 2020 लोग ठीक हो चके हैं। शहर में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो सार्वजनिक और कार्यस्थलों पर COVID19 प्रबंधन के लिए लॉकडाउन के उपायों और राष्ट्रीय निर्देशों को सख्ती से लागू करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।